शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
गोरखपुर: शर्ट फाड़ी, थप्पड़े मारे… स्कूल में बेटी को मुर्गा बनाने पर पिता ने प्रिंसिपल को पीटा, देर से पहुंची थी छात्रा​ | Indian Cricket के वो महागुरु जिन्होंने क्रिकेटर नही देश के लिए हीरे तरासे​ | सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से बवाल, ओवैसी ने कहा- इसका खामियाजा भुगतान होगा, अखिलेश ने भी उठाए सवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

5 सफेद चीजें जो ज्यादा खाने से सेहत को होता है नुकसान, इसमें नमक भी शामिल​

पहला सफेद फूड है चीनी. इसमें किसी तरह का पोषण नहीं होता है और कैलोरी बहुत ज्यादा होती है. इस वजह से जब आप ज्यादा चीनी या मीठी चीजें खाते हैं तो मुंह में सड़न बढ़ सकती है इसके अलावा इससे त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है और आप समय से पहले ही फाइन लाइन, […]

पहला सफेद फूड है चीनी. इसमें किसी तरह का पोषण नहीं होता है और कैलोरी बहुत ज्यादा होती है. इस वजह से जब आप ज्यादा चीनी या मीठी चीजें खाते हैं तो मुंह में सड़न बढ़ सकती है इसके अलावा इससे त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है और आप समय से पहले ही फाइन लाइन, झुर्रियों का शिकार हो सकते हैं. वहीं चीनी का ज्यादा सेवन करने से वजन भी बढ़ता है, इस वजह से डायबिटीज का जोखिम ज्यादा हो जाता है.

दूसरा सफेद फूड है नमक. खाने का स्वाद इसके बिना बेकार होता है, लेकिन ज्यादा सेवन करने से सेहत को बेहद नुकसान हो सकता है. इसमें मौजूद सोडियम की वजह से शरीर में पानी रुकता है और इस वजह से खून में दबाव बढ़ जाता है. ये हाई बीपी बनता है. इससे दिल को नुकसान होने के साथ ही किडनी पर भी बुरा असर होने लगता है.

तीसरा सफेद फूड है मैदा. इसमें फाइबर समेत ज्यादातर पोषक तत्व न के बराबर होते हैं. इस वजह से इसे पचाना भी मुश्किल होता है और पोषण भी नहीं मिलता है. वहीं कैलोरी भी इसमें बहुत ज्यादा होती है जो मोटापे की वजह बनती है. ये शरीर में ब्लड शुगर को भी बढ़ाता है.

सफेद चावलों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. इसे ज्यादा खाने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा बढ़ जाती है. जरूरत से ज्यादा चावल का सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है. वहीं इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा होता है, इसलिए ये ब्लड शुगर भी बढ़ाता है. इसी कारण डॉक्टर डायबिटिक लोगों को चावल कम खाने या फिर बिल्कुल परहेज करने की सलाह देते हैं.

सब्जियों की बात करें तो आलू भारतीय खाने का अहम हिस्सा है और ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करना बेहद आवश्यक है. आलू में भी कार्ब्स ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं और इसका अधिक सेवन करने से मोटापा के साथ ही ब्लड शुगर भी बढ़ सकती है. ज्यादा स्टार्च की वजह से आलू का सेवन आपके पाचन में दिक्कत कर सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY