शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
ताने सुने, समझाया… पर हैवान बन गए ससुराल वाले, बरेली में शादी के 5 महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत​ | सहारनपुर में मस्जिद गिराने पर भड़की सपा और कांग्रेस, इमरान मसूद बोले- संविधान पर हथौड़ा चलाया जा रहा​ | परीक्षा में कम आए नंबर… तो तीन मासूमों को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, लेडी टीचर बर्खास्त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Rain Alert: यूपी के 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, 3.53 लाख लोग प्रभावित, 71 जिलों में बारिश का अलर्ट​

: में की सक्रियता ने कई जिलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गंगायमुना समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 3.53 लाख लोग प्रभावित हैं। राहत और बचाव अभियान के तहत अब तक 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों […]

: में की सक्रियता ने कई जिलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गंगायमुना समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 3.53 लाख लोग प्रभावित हैं। राहत और बचाव अभियान के तहत अब तक 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि 4,847 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

बाढ़ की स्थिति अमरोहा , अयोध्या , आजमगढ़ , बदायूं , बलिया , बाराबंकी , बस्ती , चंदौली , फर्रुखाबाद , गाजीपुर , गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कानपुर , लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी में बनी हुई है।

71 जिलों में बारिश का अलर्ट

बाढ़ के बीच ने भी राहत के संकेत नहीं दिए हैं। IMD ने शनिवार को प्रदेश के 71 जिलों में गरजचमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। शनिवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई और सीतापुर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं, कुछ जिलों में बादल छाए रहने के साथ बीचबीच में धूप भी निकली। के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 7 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। सहारनपुर, बिजनौर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर और महामायानगर समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं और गरजचमक देखने को मिल सकती है।

गंगायमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर

लगातार बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर भी साफ दिखाई दे रहा है। गंगा और यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में स्थिति ऐसी है कि लेटे हुए हनुमानजी मंदिर का गर्भगृह तक पानी में डूब गया है। मंदिर चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है। वाराणसी और उन्नाव के कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को आनेजाने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर कुछ कम हुआ है, लेकिन इसके बाद कई सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया है।

बारिश का आंकड़ा 600 मिमी के पार

इस मानसून सीजन में यूपी में अब तक औसतन 612 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। 4 सितंबर तक पिछले साल प्रदेश में 619.7 मिमी बारिश हुई थी। यानी इस साल बारिश पिछले साल की तुलना में करीब 1 फीसदी ही कम है और मानसून का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 63 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। इनमें ललितपुर सबसे आगे रहा, जहां 49.8 मिमी बारिश दर्ज हुई।

ये भी पढ़ें:

अगले 5 दिन भी बारिश से राहत नहीं

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी से बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तरीपूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास पहुंच गया है। वहीं, उत्तरी हरियाणा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। इन दोनों मौसमी सिस्टम के कारण उत्तर प्रदेश में मानसून मजबूत बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में पहले से बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रशासन भी प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए है। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY