शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
New World Map : दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी! अफ्रीका दिखेगा बड़ा, यूरोप-अमेरिका छोटे,164 देशों का समर्थन, अमेरिका ने इसके खिलाफ किया वोट​ | Bigg Boss 20 का आगाज़: मेकर्स ने उजागर किए 2 कन्फर्म चेहरे, मैरी कॉम और पंचायत फेम आसिफ़ खान समेत देखें संभावित खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट​ | केएल राहुल को दिलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए साउथ जोन की टीम में शामिल किया गया है; क्या वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

साथ रहे, बिजनेस बढ़ाया, फिर एक झगड़ा ले गया जान… हैदराबाद में लिव-इन पार्टनर से बहस के बाद महिला ने लगाई फांसी​

Telangana News: हैदराबाद के मैलार्देवपल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत अट्टापुर इलाके से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने लिवइन पार्टनर के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों साथ रहकर न सिर्फ अपनी जिंदगी बिता रहे थे, बल्कि […]

Telangana News: हैदराबाद के मैलार्देवपल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत अट्टापुर इलाके से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने लिवइन पार्टनर के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों साथ रहकर न सिर्फ अपनी जिंदगी बिता रहे थे, बल्कि मिलकर बिजनेस भी चला रहे थे. हालांकि, नए व्यापार की शुरुआत के दौरान हुए वैचारिक मतभेदों ने ऐसा भयानक मोड़ लिया कि एक हंसतीखेलती जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई.

स्थानीय पुलिस कांस्टेबल रविंदर रेड्डी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अट्टापुर निवासी नाहेद कौसर पिछले कुछ समय से उसी इलाके के रहने वाले फरवेज़ नाम के व्यक्ति के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थीं. दोनों का रिश्ता काफी अच्छा चल रहा था. वे न केवल एक साथ रहते थे, बल्कि मिलकर हैंडबैग बनाने और बेचने का व्यापार भी सफलता पूर्वक चला रहे थे.

नए बिजनेस की शुरुआत में बिगड़ी बात, हुआ भारी झगड़ा

हाल ही में दोनों ने मिलकर अपने कारोबार का दायरा बढ़ाने की योजना बनाई थी. इसी योजना के तहत उन्होंने कटेदान स्थित गणेश नगर इलाके में एक दुकान किराए पर ली और वहां बोरी बनाने का नया काम शुरू करने के लिए मशीनरी भी स्थापित की. हालांकि, गुरुवार रात को जब नए कारोबार को शुरू करने की तैयारी चल रही थी, उसी समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. धीरेधीरे यह बहस काफी बढ़ गई और दोनों के बीच ज़बरदस्त झगड़ा हो गया.

सिगरेट पीने बाहर गया था पार्टनर, लौटकर देखा तो उड़ गए होश

झगड़े के बाद माहौल शांत करने और सिगरेट खरीदने के बहाने फरवेज कमरे से बाहर चला गया. कुछ देर बाद जब वह रात के करीब 11 बजे वापस लौटा, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. नाहेद कौसर कमरे में छत के पंखे से फंदे के सहारे लटकी हुई थीं. फरवेज ने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय मैलार्देवपल्ली पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची.

मामला दर्ज, आत्महत्या की गहराई से जांच में जुटी पुलिस

सहायक पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया. मैलार्देवपल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आत्महत्या का कारण केवल बिजनेस को लेकर हुआ झगड़ा ही था या इसके पीछे कोई अन्य पारिवारिक अथवा आर्थिक वजह भी थी. पुलिस फरवेज़ और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY