शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Mike Hesson का बड़ा खुलासा: Rizwan और Imam-ul-Haq को हटाने के फैसले में मेरा कोई हाथ नहीं, PCB पर फोड़ा ठीकरा​ | Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की भक्तों को सलाह, कहा- भगवान का नाम या तस्वीर का टैटू बनवाने से बचें​ | मथुरा-वृंदावन के बीच 12KM रेल ट्रैक पर बनेगी सड़क, ब्रज की 200 धरोहरें भी बचेंगी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

पढ़ाई का खर्च होगा आसान! SBI दे रहा ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप​

भारतीय स्टेट बैंक की SBI फाउंडेशन ने SBI प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 202627 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. इस स्कॉलरशिप का फायदा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को मिलेगा. इसके तहत कक्षा 9वीं से लेकर पोस्टग्रेजुएशन और विदेश में उच्च शिक्षा कर रहे छात्रों को आर्थिक मदद दी जाएगी. अलगअलग […]

भारतीय स्टेट बैंक की SBI फाउंडेशन ने SBI प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 202627 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. इस स्कॉलरशिप का फायदा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को मिलेगा. इसके तहत कक्षा 9वीं से लेकर पोस्टग्रेजुएशन और विदेश में उच्च शिक्षा कर रहे छात्रों को आर्थिक मदद दी जाएगी. अलगअलग कैटेगरी के हिसाब से स्कॉलरशिप की राशि ₹15,000 से लेकर ₹15 लाख सालाना तक है.

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन 22 जुलाई 2026 से शुरू हुए थे. अब आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 19 सितंबर 2026 कर दी गई है. छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन और बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं.

कितनी मिलती है स्कॉलरशिप

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को ₹15,000 तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है. इसके लिए पिछली कक्षा में कम से कम 75 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA होना जरूरी है. परिवार की सालाना आय ₹3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. SC/ST छात्रों के लिए न्यूनतम अंक की सीमा 65 प्रतिशत और बेंचमार्क दिव्यांगता वाले छात्रों के लिए 60 प्रतिशत रखी गई है. ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को अधिकतम ₹75,000 की मदद मिल सकती है. छात्र का संस्थान NIRF की रेंकिंग टॉप 300 में होना चाहिए या उसे NAAC से A या उससे ऊपर की ग्रेड मिली हो. परिवार की सालाना आय ₹6 लाख तक होनी चाहिए.

पोस्टग्रेजुएशन के छात्रों को ₹1.5 लाख तक की स्कॉलरशिप दी जा सकती है. वहीं MBBS छात्रों के लिए यह राशि ₹2 लाख तक है. MBBS छात्रों को AIIMS या NIRF रैंकिंग वाले टॉप 50 मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करनी चाहिए और उनके पास मौजूदा या पिछले शैक्षणिक वर्ष का वैध NEET स्कोरकार्ड होना जरूरी है.

देश के 23 IIT में पढ़ने वाले छात्रों को ₹2 लाख तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है. इसके लिए JEE Advanced का वैध स्कोरकार्ड और तय शैक्षणिक व आय संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी. वहीं 22 IIM में MBA/PGDM करने वाले छात्रों को ₹5 लाख तक की मदद मिल सकती है. इसके लिए CAT से जुड़ी पात्रता भी जरूरी है.

विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए सबसे ज्यादा ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप का प्रावधान है. यह मदद QS की टॉप 200 यूनिवर्सिटी में पोस्टग्रेजुएशन या उससे ऊपर की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों को मिल सकती है. परिवार की सालाना आय ₹6 लाख तक होनी चाहिए. साथ ही संबंधित छात्रों के पास GRE, GMAT, MCAT, LNAT या LSAT में से जरूरी वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए.

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

आवेदन करने के लिए छात्रों को आधिकारिक SBI आशा स्कॉलरशिप पोर्टल पर अकाउंट बनाकर अपनी कैटेगरी चुननी होगी. इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर मार्कशीट, पहचान पत्र, आय प्रमाण, बैंक पासबुक, एडमिशन या बोनाफाइड प्रमाण और फीस से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होंगे. जरूरत के अनुसार जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, एंट्रेंस एग्जाम स्कोरकार्ड या ऑफर लेटर भी मांगा जा सकता है. ध्यान रखें कि आवेदन जमा करने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता. शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के दस्तावेजों की जांच और फोन पर इंटरव्यू के बाद अंतिम चयन किया जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY