शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानिए BCCI ने क्यों नहीं दी टीम में जगह?​ | Janmashtami 2026 Shubh Yoga: जन्माष्टमी पर बन रहा खास संयोग, जानें Yashoda Mata और गोवर्धन पूजा विधि​ | जन्माष्टमी पर निवेशकों की हुई चांदी: बाजार खुलते ही हो गई 2.72 लाख करोड़ की कमाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

कम रनिंग कॉस्ट वाली कार चाहिए? जल्द बाजार में एंट्री कर सकती हैं ये 4 CNG गाड़ियां​

भारत में पेट्रोलडीजल की कीमतें बढ़ने के साथ कार खरीदार अब ऐसी गाड़ियों की तलाश में रहते हैं, जिनका रोजाना चलने का खर्च कम हो. यही वजह है कि पिछले कुछ समय में CNG कारों की मांग तेजी से बढ़ी है.CNG का इस्तेमाल सिर्फ निजी कार चलाने वाले लोग ही नहीं कर रहे हैं. टैक्सी […]

भारत में पेट्रोलडीजल की कीमतें बढ़ने के साथ कार खरीदार अब ऐसी गाड़ियों की तलाश में रहते हैं, जिनका रोजाना चलने का खर्च कम हो. यही वजह है कि पिछले कुछ समय में CNG कारों की मांग तेजी से बढ़ी है.CNG का इस्तेमाल सिर्फ निजी कार चलाने वाले लोग ही नहीं कर रहे हैं. टैक्सी ड्राइवर और फ्लीट ऑपरेटर भी कम रनिंग कॉस्ट के लिए CNG गाड़ियों को पसंद कर रहे हैं. ग्राहकों की इस बढ़ती पसंद को देखते हुए कार कंपनियां भी अपने मौजूदा मॉडल के CNG वर्जन ला रही हैं और नई CNG कारों पर काम कर रही हैं.

आने वाले करीब एक साल में भारतीय बाजार में कुछ नई CNG गाड़ियां देखने को मिल सकती हैं. इनमें Hyundai, Tata और Kia जैसे बड़े ब्रांड के मॉडल शामिल हैं. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

Hyundai Bayon CNG

Hyundai की लंबे समय से चर्चा में चल रही Bayon को भारत में इस दिवाली के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. खास बात यह हो सकती है कि यह देश में Hyundai की 4 मीटर से ज्यादा लंबी पहली कार होगी, जिसमें CNG का विकल्प मिल सकता है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ कंपनी फिटेड CNG सिस्टम दिया जा सकता है.

इस कार में CNG टैंक को सामान्य जगह के बजाय अंडरबॉडी में लगाने की बात सामने आई है. इससे कार के अंदर सामान रखने की जगह को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है.भारत में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Victoris CNG से होने की उम्मीद है, जिसमें भी अंडरबॉडी CNG टैंक दिया गया है.

Tata Curvv CNG

Tata Motors की Curvv को भी जल्द CNG पावरट्रेन मिल सकता है. कंपनी ने हाल ही में Curvv Series X पेश की है, जिसमें नए फीचर्स और अपडेटेड वेरिएंट लाइनअप देखने को मिला है.कंपनी पहले ही संकेत दे चुकी है कि वह 4 मीटर से ज्यादा लंबी अपनी और गाड़ियों में CNG ऑप्शन पेश करने की योजना पर काम कर रही है. ऐसे में Curvv CNG की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें Tata की डुअलसिलेंडर CNG तकनीक इस्तेमाल की जा सकती है. इसमें 1.2 लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन के साथ दो CNG सिलेंडर दिए जाने की उम्मीद है.यह सेटअप करीब 99 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क दे सकता है. इंजन को 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है.अगर यह मॉडल बाजार में आता है तो कूपे SUV पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए CNG में एक नया विकल्प मिल सकता है.

Tata Sierra CNG

Tata Sierra का नया मॉडल भी CNG सेगमेंट में एंट्री कर सकता है. हाल ही में Sierra को एमिशन टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इससे इसके CNG वर्जन को लेकर चर्चा तेज हो गई है.Tata पहले ही बता चुकी है कि वह 4 मीटर से ज्यादा लंबी अपनी गाड़ियों में CNG विकल्प बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है. Sierra ARGOS प्लेटफॉर्म पर आधारित है और यह प्लेटफॉर्म CNG सिस्टम को सपोर्ट करने में सक्षम बताया जाता है.

उम्मीद है कि Sierra CNG में कंपनी का iCNG सिस्टम 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ दिया जा सकता है. बाजार में आने के बाद इसका मुकाबला Maruti Suzuki Victoris CNG, Maruti Suzuki Grand Vitara CNG और Toyota Hyryder CNG जैसी गाड़ियों से हो सकता है.

Kia Carens Clavis CNG

Kia भी CNG सेगमेंट में अपना दांव लगाने की तैयारी कर रही है. कंपनी Carens Clavis का फैक्ट्रीफिटेड CNG वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में बताई जा रही है। इसकी लॉन्चिंग दिवाली 2026 से पहले होने की उम्मीद है.सबसे खास बात यह है कि Carens Clavis CNG की टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर शुरू होने की जानकारी सामने आ चुकी है.

मौजूदा Carens के लिए सरकार से मंजूर Lovato का डीलरफिटेड CNG किट उपलब्ध है. लेकिन आने वाले CNG वर्जन में फैक्ट्री से ही CNG सिस्टम मिलने की उम्मीद है.Carens Clavis CNG में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. इस इंजन को 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY