शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
मां का शव सामने, बिलखती रही 8 साल की बेटी; एंबुलेंस के इंतजार में बेबस पिता… झांसी मेडिकल कॉलेज की दर्दनाक तस्वीर​ | Shubman Gill बने अकाय के ‘चाचा’, विराट कोहली को किया टैग, नन्हे मेहमान के लिए निभाई खास जिम्मेदारी​ | IPS Suspension Revoked: IPS कांथी राणा टाटा और विशाल गुन्नी का सस्पेंशन खत्म, कादंबरी जेठवानी केस में मिली राहत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Assembly Election 2027: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले CM की दौड़ में Yogi Adityanath सबसे आगे, 61.7% फीसदी लोगों की पहली पसंद बने​

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां अभी से तेज होने लगी हैं।  चुनाव में करीब एक साल से ज्यादा का वक्त बाकी है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों को लेकर सामने आए एक ऑनलाइन सर्वे ने राजनीतिक बहस को गर्म कर दिया है। वरिष्ठ पत्रकार सुरेश […]

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां अभी से तेज होने लगी हैं। 

चुनाव में करीब एक साल से ज्यादा का वक्त बाकी है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों को लेकर सामने आए एक ऑनलाइन सर्वे ने राजनीतिक बहस को गर्म कर दिया है।

वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मेहरोत्रा के पोर्टल ‘Whispers in the Corridors’ की ओर से कराए गए 48 घंटे के ऑनलाइन सर्वे में मुख्यमंत्री पद के लिए योगी आदित्यनाथ को 61.7% समर्थन मिला। वहीं, अखिलेश यादव करीब 38% समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

योगी आदित्यनाथ सबसे ज्यादा पसंद किया गया

सर्वे के मुताबिक, मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर योगी आदित्यनाथ को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। सर्वे में उनके समर्थन में कानूनव्यवस्था और पारदर्शी प्रशासन को प्रमुख वजहों के तौर पर बताया गया है।

अखिलेश यादव को करीब 38% समर्थन

वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव मुख्यमंत्री पद की पसंद के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें सर्वे में करीब 38% लोगों का समर्थन मिला। यानी CM की दौड़ में वे दूसरे नंबर पर रहे।

2027 के चुनाव से पहले उठे सियासी सवाल

ऑनलाइन सर्वे के आंकड़ों के बाद अब यूपी की राजनीति में कई सवाल चर्चा में हैं। क्या यह सर्वे 2027 में मौजूदा सरकार की वापसी की संभावनाओं की ओर इशारा करता है? क्या अखिलेश यादव BJP के सामने मजबूत चुनौती खड़ी कर पाएंगे? 

हालांकि, विधानसभा चुनाव में अभी समय है और तब तक प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों में कई बदलाव संभव हैं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY