गुरुवार, 3 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Team India के चनय पर बड़ा बवाल, हेड कोच Gautam Gambhir की पसंद पर पूर्व खिलाड़ी ने उठाए तीखे सवाल​ | कड़ी कसौटी, 5585 दावेदार और फिर राम मंदिर में जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर… क्या लौटेगा भरोसा?​ | Gautam Gambhir नहीं, इस दिग्गज के हाथों में होगी Asian Games 2026 में भारतीय टीम की कमान, सामने आई बड़ी वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भारत में पहली Women’s Champions Trophy , लेकिन पाकिस्तान बाहर! सामने आई असली वजह​

महिला क्रिकेट के लिए 2027 एक ऐतिहासिक साल होने वाला है। पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है और अब इसकी मेजबानी भारत करेगा। 14 से 28 फरवरी 2027 तक होने वाली इस प्रतियोगिता के मुकाबले मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे। लेकिन टूर्नामेंट की घोषणा के साथ ही एक बड़ा […]

महिला क्रिकेट के लिए 2027 एक ऐतिहासिक साल होने वाला है। पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है और अब इसकी मेजबानी भारत करेगा। 14 से 28 फरवरी 2027 तक होने वाली इस प्रतियोगिता के मुकाबले मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे। लेकिन टूर्नामेंट की घोषणा के साथ ही एक बड़ा सवाल सामने आया है कि पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का हिस्सा क्यों नहीं है? तो आइए हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

पाकिस्तान को क्यों नहीं मिली टूर्नामेंट में जगह?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहली महिला चौपियंस ट्रॉफी में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें मेजबान भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया , इंग्लैंड , न्यूजीलैंड , साउथ अफ्रिका और श्रीलंका जैसी टीमों को जगह मिली है।

वही पाकिस्तान की गैरमौजूदगी का मुख्य कारण महिला T20I रैंकिंग है। दरअसल प्रतियोगिता के लिए तय क्वालिफिकेशन नियमों के अनुसार मेजबान भारत के साथ 6 जुलाई 2026 की T20I Ranking में शीर्ष पांच स्थानों पर रहने वाली टीमें क्वालीफाई करती हैं, लेकिन पाकिस्तान इस कटऑफ में जगह नहीं बना सका।

भारत में होगी पहली Women’s Champions Trophy

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रलींका को करनी थी, लेकिन ICC ने बाद में आयोजन स्थल बदलने का फैसला किया। अब भारत को पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली है।

टूर्नामेंट में सभी छह टीमें RoundRobin Format में एकदूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। इसके बाद अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल Final में आमनेसामने होंगी। कुल 16 मैच खेले जाएंगे।

India vs Pakistan मुकाबला भी नहीं होगा

पाकिस्तान के क्वालीफाई नहीं करने का सबसे बड़ा असर यह है कि इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में फैंस को जिस मुकाबले का ब्रेसब्री से इंतजार रहता है वह भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा। वही भारत और श्रीलंका इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली दो एशियाई टीमें होंगी। वहीं Australia, England और New Zealand जैसी मजबूत टीमें भारत को कड़ी चुनौती देंगी।

भारतीय टीम के लिए घरेलू परिस्थितियों में यह टूर्नामेंट खिताब जीतने का बड़ा मौका होगा। वहीं Pakistan Women’s Team को अगली बार ऐसे ICC Tournament में जगह बनाने के लिए अपनी T20I Ranking बेहतर करनी होगी।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY