गुरुवार, 3 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Rohit Sharma के भविष्य पर आज बड़ा फैसला? BCCI Meeting में 2027 World Cup को लेकर होगी अहम चर्चा…​ | एसबीआई लाइफ का जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय स्थानांतरित, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर पहुंच​ | Team India के भविष्य की बनेगी नई रणनीति, ये 5 बड़े और दिग्ग्ज चेहरे तय करेंगे आगे का रोडमैप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Maruti Victoris vs Hyundai Creta: माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी में कौन आगे? खरीदने से पहले पढ़ें फूल कंपैरिजन​

Maruti Victoris vs Hyundai Creta: अगर आप एक नई मिडसाइज SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके सामने कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. लेकिन जब बात Hyundai Creta और Maruti Suzuki Victoris की आती है, तो फैसला थोड़ा मुश्किल हो जाता है. दोनों गाड़ियां शानदार लुक, आधुनिक फीचर्स और अच्छी परफॉर्मेंस के साथ आती […]

Maruti Victoris vs Hyundai Creta: अगर आप एक नई मिडसाइज SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके सामने कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. लेकिन जब बात Hyundai Creta और Maruti Suzuki Victoris की आती है, तो फैसला थोड़ा मुश्किल हो जाता है. दोनों गाड़ियां शानदार लुक, आधुनिक फीचर्स और अच्छी परफॉर्मेंस के साथ आती हैं. ऐसे में सवाल है कि आखिर Creta और Victoris में कौन सी SUV आपके लिए बेहतर है? चलिए आपको विस्तार से बताते हैं दोनों गाड़ियों के डिजाइन, फीचर्स, इंजन, माइलेज और सेफ्टी के बीच में कितना अंतर है.

Maruti Victoris vs Hyundai Creta: डिजाइन

सबसे पहले बात करते हैं गाड़ी के लुक की. क्योंकि कार खरीदते समय पहली नजर में उसका डिजाइन ही ध्यान खींचता है.Hyundai Creta को कंपनी ने बोल्ड और मॉडर्न लुक दिया है. इसके आगे बड़ी ग्रिल, कनेक्टेड LED DRLs और पीछे कनेक्टेड टेललाइट्स देखने को मिलती हैं. ये डिजाइन Creta को सड़क पर एक प्रीमियम और दमदार पहचान देता है.

दूसरी तरफ Maruti Suzuki Victoris का डिजाइन ज्यादा मस्कुलर और स्पोर्टी नजर आता है. इसमें मारुति की सिग्नेचर ग्रिल, शार्प LED हेडलैंप्स और आक्रामक बॉडी क्लैडिंग दी गई है. यानी अगर आपको थोड़ी रफ और स्पोर्टी SUV पसंद है, तो Victoris आपको ज्यादा पसंद आ सकती है.

Maruti Victoris vs Hyundai Creta: इंटीरियर और फीचर्स

के केबिन में प्रीमियम फील देने की कोशिश की गई है. इसमें 10.25 इंच का डुअलस्क्रीन सेटअप, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और Bose का प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. यानी सफर के दौरान आराम और मनोरंजन दोनों का ध्यान रखा गया है.

Maruti Suzuki Victoris भी फीचर्स के मामले में पीछे नहीं रहती. इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, हेडअप डिस्प्ले, 360डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं.

Maruti Victoris vs Hyundai Creta: इंजन और पावर

Hyundai Creta खरीदारों को इंजन के मामले में ज्यादा ऑप्शन देती है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बोपेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है.वहीं में 1.5 लीटर माइल्डहाइब्रिड पेट्रोल और 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के ऑप्शन दिए गए हैं. ट्रांसमिशन की बात करें तो Creta में मैनुअल, IVT, DCT और AT जैसे ऑप्शन मिलते हैं. Victoris में मैनुअल, 6स्पीड AT और eCVT का विकल्प दिया गया है.

इसलिए अगर आपको अलगअलग इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन चाहिए, तो Creta यहां ज्यादा ऑप्शन देती है. वहीं Victoris का हाइब्रिड सेटअप उन लोगों के लिए खास दिलचस्प हो सकता है जो बेहतर माइलेज पर ध्यान देते हैं.

Maruti Victoris vs Hyundai Creta: माइलेज

ARAI आंकड़ों के मुताबिक, Hyundai Creta करीब 17.4 से 21.8 kmpl तक का माइलेज देती है. दूसरी ओर Maruti Suzuki Victoris का हाइब्रिड वर्जन करीब 19.07 से 28.65 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है.

यानी कागज पर देखें तो माइलेज के मामले में Victoris आगे नजर आती है, खासकर इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल. अगर आपका रोजाना गाड़ी चलाना ज्यादा है और आप पेट्रोल का खर्च कम रखना चाहते हैं, तो यह अंतर आपके लिए काफी मायने रख सकता है.

Maruti Victoris vs Hyundai Creta: सेफ्टी

गाड़ी खरीदते समय सिर्फ लुक और माइलेज देखना सही नहीं है. परिवार के लिए कार खरीद रहे हैं तो सेफ्टी भी उतनी ही जरूरी है.Hyundai Creta और Maruti Suzuki Victoris दोनों में कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इनमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, ESC और ऑलडिस्क ब्रेक्स जैसे फीचर्स शामिल हैं.इसके अलावा दोनों SUVs में Level2 ADAS जैसे एडवांस्ड ड्राइवरअसिस्टेंस फीचर्स भी दिए गए हैं. ये तकनीक ड्राइविंग के दौरान कुछ स्थितियों में ड्राइवर की मदद करती है.इसलिए सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट देखें तो दोनों गाड़ियां काफी अच्छी तरह तैयार नजर आती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY