Disha Salian Death Case: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के करीब छह साल बाद उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। ने दिशा सालियान की मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI को सौंपने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने दिशा के पिता सतीश सालियान का बयान दर्ज कर नए सिरे से FIR दर्ज करने के भी आदेश दिए हैं।

फिर 6 साल बाद फिर उठा मामला
इस फैसले के बाद 8 जून 2020 को हुई दिशा सालियान की मौत से जुड़े सवाल फिर सामने आ गए हैं। खास तौर पर इसलिए क्योंकि दिशा की मौत के ठीक छह दिन बाद, 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। दोनों घटनाओं के बीच सिर्फ छह दिन का अंतर होने की वजह से उस समय भी कई तरह के सवाल और चर्चाएं सामने आई थीं।
कौन थीं दिशा सालियान?
दिशा सालियान मुंबई की सेलिब्रिटी मैनेजमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी थीं। उन्होंने कई बॉलीवुड कलाकारों के साथ काम किया था। के निधन से पहले वह उनके काम और पब्लिक रिलेशन से जुड़े मामलों को संभाल रही थीं। 8 जून 2020 की रात दिशा की मुंबई के मलाड इलाके की एक हाईराइज बिल्डिंग से गिरने के बाद मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में इसे गिरने से हुई मौत माना गया था। दिशा की अचानक हुई मौत ने उनके परिवार और करीबियों को झकझोर दिया था। इसके कुछ ही दिनों बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया।
दिशा और सुशांत की मौत के बीच सिर्फ 6 दिन का फासला
दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को हुई थी। इसके छह दिन बाद 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए। लगातार दो हाईप्रोफाइल मौतों के बीच इतने कम समय का अंतर होने के कारण से सोशल मीडिया और सार्वजनिक चर्चाओं में दोनों मामलों को जोड़कर कई तरह के दावे किए गए। हालांकि, शुरुआती पुलिस जांच में दोनों मौतों के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की गई थी। यही वजह है कि दोनों मामलों के बीच कथित कनेक्शन को लेकर आज भी सवाल उठते रहे हैं।
14वीं मंजिल से कैसे गिरी थीं दिशा?
जांच के अनुसार, दिशा सालियान मलाड स्थित एक ऊंची इमारत की 14वीं मंजिल से नीचे गिरी थीं। रिपोर्टों की मानें तो, उस रात एक पार्टी चल रही थी और उनके साथ कुछ लोग मौजूद थे। पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया था कि दिशा के गिरने के पीछे किसी साजिश या फिर हत्या का सबूत नहीं मिला। पोस्टमार्टम में भी ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर गंभीर चोटों और कई जगह इंजरी की बात सामने आई थी। हालांकि, जांच की प्रक्रिया और पोस्टमार्टम में हुई देरी को लेकर समयसमय पर सवाल उठते रहे।
CBI की जांच में क्या सामने आया था?
की मौत की जांच के दौरान दिशा सालियान की मौत का मामला भी जांच के दायरे में आया था। अब तक हुई जांच के आधार पर CBI ने दिशा की मौत को हत्या नहीं माना था। जांच में यह संभावना जताई गई थी कि पार्टी के दौरान नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने के कारण दिशा बालकनी से गिर गई होंगी। हालांकि, दिशा की मौत को लेकर अलगअलग दावे और सवाल सार्वजनिक रूप से सामने आते रहे।
2023 में फिर शुरू हुई जांच
समय बीता, लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगा। वहीं अब एक बार दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर जांच के केंद्र में आया। महाराष्ट्र सरकार के निर्देश के बाद 2023 में मुंबई पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT का गठन किया था। SIT की जांच में भी मामले को Accidental death के तौर पर देखा गया था। इसके बावजूद दिशा के परिवार की ओर से मामले में कई सवाल उठाए जाते रहे।
पिता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
दिशा के पिता सतीश सालियान ने मामले में दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। अपनी याचिका में उन्होंने कुछ गंभीर आरोप लगाए और मामले की नए सिरे से जांच की मांग की। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। अदालत के ताजा आदेश का मतलब भी यह नहीं है कि लगाए गए आरोप साबित हो चुके हैं। अब जांच एजेंसी को उपलब्ध सबूतों और नए सिरे से दर्ज होने वाली FIR के आधार पर मामले की जांच करनी होगी।
ये भी पढ़ें:
अब CBI जांच से क्या बदलेगा?
के निर्देश के बाद मामले की जांच एक बार फिर नए सिरे से आगे बढ़ सकती है। CBI को उपलब्ध दस्तावेजों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुड़े रिकॉर्ड और उस रात मौजूद लोगों से जुड़ी जानकारी की दोबारा जांच करनी पड़ सकती है। सबसे अहम सवाल यही रहेगा कि 8 जून 2020 की रात वास्तव में क्या हुआ था और क्या दिशा की मौत महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी। साथ ही, जांच में यह भी स्पष्ट करना होगा कि दिशा सालियान की मौत और छह दिन बाद हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बीच वास्तव में कोई आपराधिक कनेक्शन था या नहीं।
ये भी पढ़ें: