मंगलवार, 1 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
भरपेट खाना खाने के बाद फिर क्यों लगने लगती है भूख? क्या है इसकी वजह​ | Noida Rain: नोएडा में झमाझम बारिश, गर्मी-उमस से मिली राहत; सड़कें हुईं पानी-पानी!​ | भरपेट खाया और इसके बाद ही फिर लगने लगती है भूख? क्या है इसकी वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली-प्रयागराज हो या लाहौर, भारत और पाकिस्तान के शहरों में सिविल लाइंस क्यों?​

सिविल लाइंस. यह शब्द शायद ज्यादातर लोगों को मालूम होगा. वजह यह है कि देश के कई शहरों में इस नाम से कोई न कोई क्षेत्र है. फिर चाहें वो गोरखपुर और प्रयागराज हो या फिर कानपुर, रुढ़की, बरेली, दिल्ली और फतेहपुर हो. इनके अलावा भी कई शहरों में सिविल लाइंस क्षेत्र मौजूद रहा है. […]

सिविल लाइंस. यह शब्द शायद ज्यादातर लोगों को मालूम होगा. वजह यह है कि देश के कई शहरों में इस नाम से कोई न कोई क्षेत्र है. फिर चाहें वो गोरखपुर और प्रयागराज हो या फिर कानपुर, रुढ़की, बरेली, दिल्ली और फतेहपुर हो. इनके अलावा भी कई शहरों में सिविल लाइंस क्षेत्र मौजूद रहा है. अब सवाल है कि ऐसा क्यों है. इस नाम का क्षेत्र देश के इतने शहरों में क्यों है?

चौड़ी सड़कें, पुराने बंगले, हरेभरे पेड़ और शांत माहौल ज्यादातर सिविल लाइंस क्षेत्रों में पहचान रही है. इसे शहर के पॉश और वीआईपी इलाकों में गिना जाता है. इसके नाम के पीछे अंग्रेजों के दौर की कहानी जुड़ी हुई है.

शहरों में सिविल लाइंस क्यों?

इसका सीधा सा जवाब है कि जब अंग्रेजों ने हिन्दुस्तान में रहना शुरू किया और अपनी पकड़ मजबूत की तो बड़े अफसरों के लिए कॉलोनियां बनानी शुरू कीं. इन्हें शहर के सबसे शांत जगहों पर बनाया गया. हरीभरी जगह चुनी गई. उस हिस्से को नाम दिया सिविल लाइंस. यह नाम इसलिए क्योंकि सिविल यानी गैरसैनिक अधिकारी वहां रह सकें. जैसे डिविजनल कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, जज और वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर.इस इलाके को स्थानीय आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखा गया ताकि ब्रिटिश अधिकारी बेहतर, साफसुथरे और सुनियोजित माहौल में रह सकें.

अंग्रेजों के दौर में बनी सिविल लाइंस. AI Generated

1857 के विद्रोह के बाद बना सिविल लाइंस

प्रयागराज का सिविल लाइन्स इलाका खासतौर पर 1857 के विद्रोह के बाद बनाया गया था. विद्रोह के बाद अंग्रेजों को सुरक्षा की चिंता बढ़ गई थी. उन्होंने आठ पुराने गांवों की जमीन पर एक सुरक्षित बस्ती तैयार की. वो जमीन चौड़ी थी और सड़कों और बड़े बंगलों के साथ पेड़ों से घिरी थी. यही पैटर्न बाद में दिल्ली, नागपुर, बरेली, जयपुर जैसे शहरों में भी दोहराया गया.

नागपुर से दिल्ली तक यही नाम

नागपुर उस दौर में सेंट्रल प्रोविंसेज एंड बरार की राजधानी था, तो वहां भी प्रशासनिक जरूरतों के हिसाब से सिविल लाइन्स बसाया गया. दिल्ली में सिविल लाइन्स को शहर के बाकी हिस्सों से अलग करके ब्रिटिश सिविल अफसरों के लिए बनाया गया था, जहां आज भी मेटकाफ हाउस जैसी इमारतें उस दौर की गवाही देती हैं.

दिलचस्प बात यह है कि यह सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा, पाकिस्तान के कराची शहर में भी अंग्रेजों ने 1839 में स्थानीय तालपुर शासकों से नियंत्रण लेने के बाद घनी आबादी वाले “नेटिव टाउन” से अलग एक सिविल लाइन्स इलाका बसाया, जो ज्यादा खुला और पूरी तरह से योजना बनाने के बाद बनाया गया.

दिल्ली, प्रयागराज और कानपुर समेत कई शहरों में सिविल लाइंस है.

सुविधाओं का बंटवारा भी अजबगजब

सिविल लाइन्स सिर्फ नाम या बसावट की बात नहीं थी यह असल में औपनिवेशिक शासन की सोच को भी दिखाता हैं. पानी की पाइपलाइन, सड़क की रोशनी, सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाएं सबसे पहले और सबसे बेहतर तरीके से सिविल लाइन्स और कैंटोनमेंट इलाकों में पहुंचाई जाती थीं, जबकि स्थानीय भारतीय बस्तियां अक्सर इनसे वंचित रह जाती थीं. यह असमानता उस दौर के शहरी ढांचे में गहरी बैठ गई, और आजादी के दशकों बाद भी इसका असर कई शहरों की बसावट में दिखता है.इन्हीं खूबियाें के कारण यहां बसाहट लिमिटेड रही और यह इलाका आज भी पॉश कॉलोनी का हिस्सा है. यहां हरियाली के साथ शांत माहौल और चौड़ी सड़कें नजर आती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY