मंगलवार, 1 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Janmashtami Krishna Bhog: कान्हा के लिए ऐसे तैयार करें माखन-मिश्री का भोग, कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी की पत्नी की रेसिपी​ | Unacademy बिक गई! कभी थी अरबों डॉलर की कंपनी, इतने में हुई डील?​ | क्या सीवियर एंजाइटी की वजह से शुरू हो जाता है हेयर फॉल? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aparajita Flower for Skin: चेहरे को निखारेगा अपराजिता का फूल, जान लें इसका सीरम और फेस पैक बनाने का तरीका​

अपराजिता का फूल कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. ये न सिर्फ वेट लॉस को प्रमोट कर सकता है, बल्कि स्ट्रेस को भी दूर करता है. इसी के साथ ही आपकी स्किन और हेयर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद रहता है. अपराजिता के नीले फूलों की आप चाय तो बनाकर पी ही सकते हैं जो […]

अपराजिता का फूल कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. ये न सिर्फ वेट लॉस को प्रमोट कर सकता है, बल्कि स्ट्रेस को भी दूर करता है. इसी के साथ ही आपकी स्किन और हेयर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद रहता है. अपराजिता के नीले फूलों की आप चाय तो बनाकर पी ही सकते हैं जो सूदिंग इफेक्ट देती है. इसे सीधे त्वचा पर भी अप्लाई करने से काफी फायदे मिलते हैं. आपके घर के गार्डन में भी अगर अपराजिता का पौधा लगा हुआ है तो इसके फूलों से फेस पैक बना सकते हैं और सीरम भी बनाया जा सकता है.

के मुताबिक, बटरफ्लाई पी फ्लावर यानी अपराजिता के फूल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं. इसलिए इसका इस्तेमाल शैंपू से लेकर मिस्ट और स्किन केयर प्रोडक्ट्स तक में किया जाता है. तो चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ.

क्या कहती है स्टडी?

की गई एक स्टडी कहती है कि बटरफ्लाई पी एक्सट्रैक्ट को स्किन पर अगर 1 घंटे के लिए लगाया जाए तो ये त्वचा के हाइड्रेशन को 70 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है. इसके फायदों को लेकर बालों पर भी कुछ स्टडी हैं, लेकिन इसके फायदों को और भी ज्यादा समझने के लिए अभी व्यापक रिसर्च की जरूरत है, कि ये फूल कैसे त्वचा और बालों पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं.

अपराजिता का फेस पैक बनाएं

फेस पैक बनाने के लिए आप अपराजिता के फूलों को फ्रेश पीसकर पेस्ट बना सकते हैं या फिर इसका 1 से डेढ़ चम्मच पाउडर एक बाउल में निकालें. इसमें थोड़ा सा दही और शहद मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें. इसके बाद इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. नमी वाले टिश्यू पेपर से फेस को क्लीन करें और फिर मॉइस्चराइजर अप्लाई कर लें. इसकी चाय पीने से भी त्वचा को फायदा मिलता है.

Getty Images

कैसे बनाएं इसका सीरम?

फेस सीरम बनाने के लिए एक पैन में 1 गिलास पानी गर्म करें. जब ये हल्का गर्म होने लगे तो इसमें 1 चम्मच अलसी डाल दें. इसी के साथ इसमें ताजे अपराजिता के फूल या फिर इसका पाउडर एड करें. इसे गाढ़ा होने तक पका लें. इसके बाद ठंडा होने दें और छान लें. आप चाहे तो इसमें विटामिन ई के कैप्सूल भी मिला सकते हैं एयर टाइट कंटेनर में भरकर स्टोर करें.

फेस पैक और सीरम लगाने का तरीका

अपराजिता के फेस पैक को आप हफ्ते में 2 या 3 बार लगा सकते हैं. वहीं सीरम को आप अपने नाइट स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. इस सीरम को आप फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं. हर बार यूज से पहले इसकी स्मेल देख लें कि ये खराब तो नहीं हुआ है. ये दोनों चीजें आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के साथ ही क्लीनक्लियर बनाने में हेल्पफुल हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY