बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Vastu Tips: घर में Radha Krishna Frame लगाने के सही Niyam, जानें सही Direction​ | NMMSS Scholarship 2026: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगी ₹12 हजार की स्कॉलरशिप, आवेदन की डेडलाइन बढ़कर 30 सितंबर​ | 243 km की रेंज के साथ लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत ₹1.09 लाख​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ENG vs PAK: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए 7 खिलाड़ियों को किया बाहर, कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव​

ENG vs PAK 3rd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाने के बाद पाकिस्तान यह सीरीज हार चुकी है। वहीं लॉर्ड्स टेस्ट में मिली 194 रन की बड़ी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड […]

ENG vs PAK 3rd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाने के बाद पाकिस्तान यह सीरीज हार चुकी है। वहीं लॉर्ड्स टेस्ट में मिली 194 रन की बड़ी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आखिरी टेस्ट के लिए टीम में बड़ा फेरबदल किया है।

PCB ने सोमवार को बर्मिंघम टेस्ट के लिए नई स्क्वाड का ऐलान किया। टीम में कुल सात खिलाड़ियों को बाहर किया गया है, जबकि उनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव मोहम्मद रिजवान, इमामउलहक और सलमान अली आगा को टीम से बाहर किए जाने के रूप में हुआ है।

इन तीनों के अलावा अली उस्मान, आमिर जमाल, मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद को भी आखिरी टेस्ट की टीम से बाहर कर दिया गया है। इन खिलाड़ियों की जगह टीम मैनेजमेंट ने कुछ नए चेहरों को मौका देने का फैसला किया है।

बर्मिंघम टेस्ट के लिए शामिल किए गए नए खिलाड़ियों में सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल पाकिस्तान के लिए व्हाइटबॉल क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर अराफात मिन्हास भी वनडे और टी20 में अपना डेब्यू कर चुके हैं। इन तीनों के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इमरान जूनियर, विकेटकीपर बल्लेबाज साद बेग, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर मोहम्मद इमरान यानी इमरान रंधावा और रजाउल्लाह को पहली बार पाकिस्ता टीम में शामिल किया गया है। PCB के मुताबिक नए खिलाड़ी बर्मिंघम टेस्ट से पहले मुख्य टीम के साथ जुड़ेंगे।

कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सिर्फ खिलाड़ियों में ही बदलाव नहीं किया है, बल्कि कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा फैसला लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो हार के बाद सरफराज अहमद और उमर गुल को टेस्ट टीम के हेड कोच और गेंदबाजी कोच के पद से हटा दिया गया है। अब इन दोनों की जगह माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के को यह जिम्मेदारी दी गई है। 

बर्मिंघम टेस्ट के लिए पाकिस्तान की नई स्क्वाड
बाबर आजम , अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी , रजाउल्लाह, साद बेग , सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY