उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का पहले वादा किया, लेकिन बस ही हटवा दी. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें महिलाएं कहती सुनाई दे रही हैं कि कहते हैं कि फ्री बस है, लेकिन दो घंटे हो गये हैं. अलीगढ़ जाना है, लेकिन कोई बस नहीं है. महिलाएं कह रही हैं कि वे इंतजार कर रही हैं, लेकिन कोई बस नहीं है. महिलाओं ने कहा कि भई पैसे ले लो, लेकिन बस तो चला दो.

वीडियो में महिलाएं कहती हैं कि बस बिल्कुल नहीं है. उन्हें इंतजार करते हुए दो घंटे हो गए हैं, लेकिन बस नहीं है. वहीं, अन्य महिला कहती हैं कि वह एक घंटे से इंतजार कर रही हैं, लेकिन बस नहीं है.
बेबस बहन : रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी!
प्राण जाए पर वचन न जाए कहनेवाले रघुवंशियों तक को ठग लेनेवाले ये भाजपाई क्या वचन निभाएंगे। pic.twitter.com/9kJv5TliJo
— Akhilesh Yadav August 28, 2026
ने इसे ‘बेबस बहन’ करार दिया और लिखा कि रक्षाबंधन पर मुफ्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी! उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना की ओर संकेत करते हुए लिखा कि प्राण जाए पर वचन न जाए कहनेवाले रघुवंशियों तक को ठग लेनेवाले ये भाजपाई क्या वचन निभाएंगे.
योगी सरकार ने किया था फ्री बस सफर का ऐलान
बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने रक्षा बंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की घोषणा की है. कहा गया था कि महिलाएं 27 अगस्त को सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की आधी रात तक सरकारी रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी. हर महिला यात्री एक साथी के साथ भी फ्री यात्रा कर सकती है.
यह सुविधा शहरी विकास विभाग द्वारा चलाई जाने वाली 900 से ज्यादा बसों में भी उपलब्ध होगी. रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भीड़ को देखते हुए और बसें चलाने का निर्देश दिया था, लेकिन अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट कर राज्य सरकार को मुफ्त बस के मुद्दे पर घेरा.
स्व अंकित बालियान के पिता से अखिलेश ने की बात
वहीं, अखिलेश यादव ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, लोकप्रिय युवा गायक स्व अंकित बालियान के दुखी पिता से बात करके हमने उन्हें ये आश्वासन दिया कि इंसाफ की इस लड़ाई में हम हर क़दम पर उनके साथ हैं.
लोकप्रिय युवा गायक स्व. अंकित बालियान के दुखी पिता से बात करके हमने उन्हें ये आश्वासन दिया कि इंसाफ़ की इस लड़ाई में हम हर क़दम पर उनके साथ हैं।
रक्षाबंधन के ठीक पहले जिन बहनों ने अपना भाई खोया है और मातापिता ने पुत्र उनका दुख अपार है। बालियान समाज भी अपने उभरते हुए सितारे को pic.twitter.com/rGEVGmhFlW
— Akhilesh Yadav August 28, 2026
उन्होंने लिखा कि रक्षाबंधन के ठीक पहले जिन बहनों ने अपना भाई खोया है और मातापिता ने पुत्र उनका दुख अपार है. बालियान समाज भी अपने उभरते हुए सितारे को खोकर जितना व्यथित है, उसका वर्णन नहीं किया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में उप्र की भाजपा सरकार और उनके ठंडे पड़े सहयोगियों की निष्क्रियता और पक्षपातपूर्ण रवैये से पूरी तरह हताश संपूर्ण बालियान समाज के लोगों को हम विश्वास दिलाते हैं कि उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे. हमारे जनप्रतिनिधि लगातार शोकसंतप्त परिजनों के संपर्क में रहकर उन्हें हर तरह की मदद करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे. आज नहीं तो कल इंसाफ होगा, जब बदलाव होगा.