सोमवार, 31 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका, चूक गए तो देना होगा भारी जुर्माना!​ | कौशांबी ब्लास्ट के बाद खुला आदिल का ‘बारूद नेटवर्क’! मनौरी बाजार में कई गोदाम-कारखाने, 11 की मौत​ | कार का AC दे रहा है कम ठंडी हवा? ये 5 आसान उपाय आएंगे काम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हेयर कलर कराना है तो ध्यान रखें ये 5 बातें, बालों को मिलेगा नेचुरल काला रंग​

बाजार में न जाने कितने ब्रांड के हेयर कलर मौजूद हैं. जिन लोगों को अपने बालों में अलग शेड करवाना होता है वो ज्यादातर सैलून ही जाते हैं, लेकिन जिनके बाल ग्रे हो गए हैं उन्हें थोड़ी परेशानी होती है. दरअसल कलर कराने के बाद सफेद बाल काले तो हो जाते हैं, लेकिन ये बहुत […]

बाजार में न जाने कितने ब्रांड के हेयर कलर मौजूद हैं. जिन लोगों को अपने बालों में अलग शेड करवाना होता है वो ज्यादातर सैलून ही जाते हैं, लेकिन जिनके बाल ग्रे हो गए हैं उन्हें थोड़ी परेशानी होती है. दरअसल कलर कराने के बाद सफेद बाल काले तो हो जाते हैं, लेकिन ये बहुत ज्यादा डार्क दिखाई देने लगते हैं या फिर टेक्सचर में बदलाव महसूस होने लगता है. अगर आप भी चाहते हैं कि कलर कराने के बाद बाल बिल्कुल नेचुरल ब्लैक दिखाई दें तो कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए.

बालों में किया गया कलर आपके पूरे लुक को इफेक्ट करता है.अगर हेयर नेचुरल न दिखाई दें तो काफी अजीब लगता है. तो चलिए जान लेते हैं कि ब्लैक हेयर कलर कराने से पहले आपको किन बातों की जानकारी होना जरूरी है.

शेड का रखें ध्यान

लोग बालों में ब्राउन, बरगंडी, रेड जैसे कलर कराते वक्त शेड का ध्यान देते हैं, लेकिन ब्लैक कलर में इसको नजरअंदाज कर देते हैं. इस वजह से हेयर नेचुरल नहीं लगते हैं. आप अपने बालों के प्राकृतिक रंग के मुताबिक ही ब्लैक कलर का शेड चुनें. मार्केट में जैट ब्लैक, ब्लूब्लैक, ब्राउनब्लैक, सॉफ्ट ब्लैक और नेचुरल ब्लैक 1.0 जैसे शेड्स आपक मिल जाते हैं.

स्किन से बचाकर करें कलर

सबसे ज्यादा प्रॉब्लम देखी जाती है कि लोगों की स्किन पर भी ब्लैक कलर लग जाता है. जरूरी है कि आप अपने माथे की हेयर लाइन वाली स्किन, कान के आसपास जैसी जगहों पर पहले से वैसलीन लगाकर रखें. इससे आपकी त्वचा पर रंग नहीं लगता है.

अमोनिया फ्री कलर लगाएं

हमेशा अपने बालों के लिए अमोनिया फ्री कलर चुनें. अब ज्यादातर कलर डेवलपर और क्रीम के साथ आते हैं जो पाउडर डाई से कहीं ज्यादा बेहतर होते हैं. एक अच्छे ब्रांड का कलर चुनें, क्योंकि ये कलर आपकी त्वचा पर रंग नहीं छोड़ते हैं सिर्फ बालों को ही रंगते हैं. इससे बाल ज्यादा नेचुरल और चमकदार दिखाई देते हैं.

रूट पर कलर लगाते वक्त ध्यान दें

बालों में कलर करते वक्त जड़ वाले हिस्से पर कलर लगाते वक्त ध्यान दें. बालों को कलर लगाएं, लेकिन कोशिश करें कि ये स्कैल्प पर बहुत ज्यादा न लगे और रूट पर बहुत ज्यादा गाढ़ा कलर न लगाएं. जड़ों के पास हल्का काला या फिर डार्क ब्राउन कलर ज्यादा बेस्ट रहता है. इससे बालों में नेचुरल वॉल्यूम दिखाई देती है. कलर लगवाने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं.

ग्लास ट्रीटमेंट ले सकते हैं

ब्लैक हेयर कलर कराने के बाद आपके बाल नेचुरली चमकदार दिखाई दें. इसके लिए आप हेयर ग्लास या सीरम का यूज करें. ग्लास ट्रीटमेंट आपके बालों को नेचुरल शाइन देता है और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY