रविवार, 30 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बागपत पुलिस का बड़ा एक्शन… हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र किरठल की 3.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क​ | HDFC बैंक के नए CEO के सामने 5 बड़ी चुनौतियां, शेयर से गवर्नेंस तक संभालनी होगी कमान​ | Janmashtami Decoration Ideas: जन्माष्टमी पर इन चीजों से डेकोरेट करें घर, निहारते रह जाएंगे देखने वाले​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dhurandhar के डकैत से ‘असुर गुरु’ बने Akshaye Khanna, Prasanth Varma की Mahakali में दिखेगा रौद्र अवतार​

धुरंधर फिल्म में रहमान डकैत के किरदार को निभाकर एक्टर अक्षय खन्ना ने दर्शकों के दिलों अपनी जगह बनाई है। एक्टिंग देखकर सब ऑडियंस अक्षय खन्ना के फैन हो गए हैं। अब जल्द ही एक्टर महाकाली के गुरु शुक्राचार्य के किरदार में नजर आ सकते हैं। महाकाली से अक्षय के कैरेक्टर को स्पेशल टीजर वीडियो […]

धुरंधर फिल्म में रहमान डकैत के किरदार को निभाकर एक्टर अक्षय खन्ना ने दर्शकों के दिलों अपनी जगह बनाई है। एक्टिंग देखकर सब ऑडियंस अक्षय खन्ना के फैन हो गए हैं। अब जल्द ही एक्टर महाकाली के गुरु शुक्राचार्य के किरदार में नजर आ सकते हैं। महाकाली से अक्षय के कैरेक्टर को स्पेशल टीजर वीडियो मेकर्स ने रिलीज किया है, जिसकी चर्चा काफी हो रही है।
इसके अलावा, अक्षय खन्ना अन्य दो मूवीज में असुर गुरु शुक्राचार्य को रोल में नजर आएंगे। आइए आपको पूरी जानकारी बताते हैं।
 अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य का किरदार
अक्षय खन्ना फिल्म छावा में औरंगजेब और इसके बाद फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत की मुख्य भूमिका में निभाकर काफी वाहवाही लूटी है। अब इंडस्ट्री में एक्टर की मांग बढ़ती जा रही है। लेकिन अक्षय बिना जल्दबाजी के प्रोजेक्ट्स का चुनाव काफी सोचसमझकर कर रहे हैं।
आने वाले समय में वह फिल्म महाकली में दैत्य गुरु शुक्राचार्य के रोल में नजर आएंगे। सोमवार को इस फिल्म की आधिकारिक प्रदर्शन तिथि साथ अक्षय अभिनीत शुक्राचार्य के पात्र की झलक के तौर पर टीजर भी जारी हो चुका है।
तभी से अक्षय फिर से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इसके अलावा, निर्देशक प्रशांत वर्मा ने बताया कि उनकी योजना भारतीय पुराणों और ग्रंथों पर आधारित करीब 12 फिल्में बनाने का है। महाकाली के बाद इस कड़ी की अगली दो फिल्में जय हनुमान और अधीरा होंगी। जिसमें अक्षय शुक्राचार्य की भूमिका निभाएंगे। सिनेमाघरों में महाकाली फिल्म 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। 

बड़ोमाँ देखछे! 🙏🏽#Mahakali #Sankranthi2027 pic.twitter.com/vJ43Q39Hap

— Prasanth Varma August 24, 2026

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY