सोमवार, 31 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Old Bedsheets Uses: पुरानी चादरों को फेंकने की न करें गलती, इन स्मार्ट तरीकों से करें घर के कामों में इस्तेमाल​ | घूंघट में सास-बहुओं का दंगल! अखाड़े में दिखाए कुश्ती के दांव, बुंदेलखंड में 500 सालों से चली आ रही ये परंपरा​ | 30 सितंबर को भारत आएगी Porsche की धांसू EV, Cayenne Electric में क्या होगा खास?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 2 दिन बारिश नहीं… यूपी-बिहार से लेकर पंजाब तक जमकर बरसेंगे मेघ, हिमाचल-उत्तराखंड में अलर्ट​

Aaj Ka Mausam: अगस्त का महीना खत्म होने को है, लेकिन मॉनसून की रफ्तार में अभी कोई कमी आती नहीं दिख रही है. देशभर में बादल जमकर बरस रहे हैं. मैदानी से लेकर पहाड़ी इलाकों तक में भीषण बारिश ने कहर मचा रहा है. मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर […]

Aaj Ka Mausam: अगस्त का महीना खत्म होने को है, लेकिन मॉनसून की रफ्तार में अभी कोई कमी आती नहीं दिख रही है. देशभर में बादल जमकर बरस रहे हैं. मैदानी से लेकर पहाड़ी इलाकों तक में भीषण बारिश ने कहर मचा रहा है. मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से आज कई राज्यों में बरसात हो सकती है.

देश की राजधानी दिल्ली आज और कल मौसम विभाग की ओर से बरसात होने की संभावना नहीं जताई गई है. आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. दिल्ली में अब सितंबर माह में बारिश की संभावना है. एक से लेकर तीन सितंबर तक राज्य में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है.

यूपी से लेकर झारखंड तक बिगड़ा मौसम

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मॉनसून सक्रिय है. आज प्रदेश के गोरखपुर, प्रयागराज, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, रायबरेली, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, शामली, बदायूं, इटावा, गाजीपुर, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद और मेरठ में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. बिहार में आज कई जिलों में बारिश और आंधी चल सकती है. झारखंड के भी कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है.

पंजाब में कपूरथला, बठिंडा, फरीदकोट, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर, बरनाला, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. हरियाणा में भी बारिश और तेज हवाओं का असर दिख सकता है. राजस्थान के कई जिलों में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. मध्य प्रदेश के 13 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में आज मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में भी आज से बारिश का दौर तेज होने वाला है. अरुणाचल प्रदेश में आज से 1 सितंबर तक कई जगह बारिश हो सकती है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से 3 सितंबर तक व्यापक बारिश संभावना है. इस दौरान गरजचमक और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है. आज अरुणाचल प्रदेश और असममेघालय में बहुत भारी बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कल बेहद तेज बारिश का अलर्ट है.

दक्षिण भारत में जारी रहेगा बरसात का दौर

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, लक्षद्वीप, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में आज से 04 सितंबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. केरल और माहे में आज से 1 सितंबर तथा 4 सितंबर को बारिश हो सकती है.

पहाड़ों पर आफत बनी बारिश

उत्तराखंड में पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, ऋषिकेश और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, मंडी, ऊना, हमीरपुर, सोलन, लाहौलस्पीति और शिमला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भी बारिशआंधी का अलर्ट है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY