शनिवार, 29 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
IPO ने पहले कराई बंपर कमाई, फिर शेयर में गिरावट, Tempsens Instruments पर निवेशकों की नजर|​ | Sawan Somwar के ये Astrology Tips दूर करेंगे शादी की अड़चनें, जल्द विवाह के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं दूध​ | सुबह-सुबह बड़ा झटका ; महंगी हुई सीएनजी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम, चेक करें नए रेट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Delhi-NCR CNG Price: दिल्ली-NCR में महंगी हुई CNG, आज से ₹3.89 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी​

दिल्ली और आसपास के शहरों में एक बार फिर CNG की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मुताबिक, आज सुबह 6 बजे से CNG के दाम ₹3.89 प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं. कीमतों में बढ़ोतरी का असर दिल्ली और NCR के आसपास के शहरों में CNG इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों […]

दिल्ली और आसपास के शहरों में एक बार फिर CNG की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मुताबिक, आज सुबह 6 बजे से CNG के दाम ₹3.89 प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं. कीमतों में बढ़ोतरी का असर दिल्ली और NCR के आसपास के शहरों में CNG इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों पर पड़ेगा. नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं.

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली और आसपास के शहरों में शनिवार से CNG की कीमत 3.89 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ जाएंगी. IGL ने एक बयान में कहा कि CNG के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा इम्पोर्टेड LNG से आता है, और वेस्ट एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से स्पॉट या मौजूदा मार्केट में इसकी कीमतों में तेजी आई है.

CNG rates have been hiked in Delhi and per kg CNG will cost Rs 83.09. New price rates will be applicable from 6 AM today

— ANI August 28, 2026

CNG की कीमतों में बदलाव आज सुबह से लागू

IGL ने कहा, इंटरनेशनल मार्केट में LNG की कीमतें ज्यादा बनी हुई हैं और लागत पर इसका असर काफी बढ़ गया है, इसलिए इनपुट गैस की लागत में हुई बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई के लिए अब 3.89 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी जरूरी हो गई है. कंपनी ने यह भी बताया कि CNG की कीमतों में यह बदलाव आज सुबह 6 बजे से लागू होगा.

CNG की कीमतों में यह पांचवीं बढ़ोतरी

इस साल CNG की कीमतों में यह पांचवीं बढ़ोतरी है और मई के बाद पहली बार ऐसा हुआ है. मई में, वेस्ट एशिया में चल रहे टकराव के कारण एनर्जी की कीमतों में ग्लोबल स्तर पर हुई बढ़ोतरी की वजह से IGL ने 10 दिनों में चार चरणों में CNG की कीमतों में कुल 6 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी.

अब नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमत 95.59 रुपए प्रति किलोग्राम, मेरठ में 95.47 रुपए प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 92.01 रुपए प्रति किलोग्राम है. पेट्रोल और डीजल की तरह ही, अलगअलग राज्यों में वैल्यूएडेड टैक्स के अलगअलग स्ट्रक्चर के कारण CNG की कीमतों में भी अंतर होता है.

यात्रियों के किराए पर बढ़ती कीमतों का असर

CNG की बढ़ती कीमतों का असर दिल्लीNCR में माल ढुलाई और यात्रियों के किराए पर पड़ा है, क्योंकि यहां ज्यादातर ऑटोरिक्शा, टैक्सी और माल ढोने वाली गाड़ियां इसी साफसुथरे ईंधन से चलती हैं. सूत्रों का कहना है कि इस साल जुलाई से दुनिया भर में LNG की कीमतें संघर्ष से पहले के समय की तुलना में दोगुनी हो गई हैं. इसकी वजह पश्चिम एशिया में संकट का फिर से बढ़ना है, जिससे होर्मुज स्ट्रेट से माल की आवाजाही प्रभावित हुई है.

LNG का स्टॉक कर रहा यूरोप

एशियाJKM LNG बेंचमार्क इस साल फरवरी में लगभग $11 प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट से बढ़कर अगस्त में $23.4 हो गया है, जबकि यूरोपियन TTF गैस बेंचमार्क भी लगभग $11.3 प्रति MMBTU से बढ़कर $23.3 प्रति MMBTU हो गया है. सर्दियों का मौसम आने के कारण यूरोप बड़ी मात्रा में LNG का स्टॉक कर रहा है, जिससे कीमतों में तेजी आई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY