बुधवार, 26 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बेटी के जन्म से पढ़ाई तक सरकार साथ…CM योगी बोले- 50 हजार छात्राओं को देंगे स्कूटी​ | Personalized Gifts का बढ़ता ट्रेंड: Raksha Bandhan 2026 में राशि के अनुसार ऐसे चुनें अपनी बहन के लिए तोहफा​ | क्या कार को किस करने पर कट सकता है चालान, जानें किस नियम के तहत होती है कार्रवाई?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

नई MG Hector Tomahawk हुई लॉन्च, 1,100km से ज्यादा रेंज, कीमत 13.99 लाख से शुरू​

JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी नई SUV Hector Tomahawk को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे दो पावरट्रेन ऑप्शन EV और प्लगइन हाइब्रिड यानी PHEV में पेश किया है. इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये रखी गई है. यह कीमत बैजरी एजएसर्विस यानी BaaS मॉडल के तहत है. BaaS मॉडल […]

JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी नई SUV Hector Tomahawk को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे दो पावरट्रेन ऑप्शन EV और प्लगइन हाइब्रिड यानी PHEV में पेश किया है. इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये रखी गई है. यह कीमत बैजरी एजएसर्विस यानी BaaS मॉडल के तहत है.

BaaS मॉडल में ग्राहक को कार की कीमत के साथ बैटरी के इस्तेमाल के लिए प्रति किलोमीटर किराया देना होगा. Hector Tomahawk EV की कीमत 13.99 लाख रुपये है और बैटरी के लिए 4.90 रुपये प्रति किलोमीटर देने होंगे. वहीं, PHEV की शुरुआती कीमत 21.79 लाख रुपये है और बैटरी रेंटल 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर है. ये शुरुआती BaaS कीमतें सीमित बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. अगर ग्राहक पूरी कार और बैटरी का मालिक बनना चाहता है, तो EV की कीमत 19.49 लाख रुपये और PHEV की कीमत 25.69 लाख रुपये से शुरू होती है.

517km तक की रेंज

Hector Tomahawk EV में 69.2kWh की बैटरी दी गई है. इसका इलेक्ट्रिक मोटर 150kW की पावर और 310Nm का टॉर्क देता है. कंपनी के अनुसार, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 517km तक चल सकती है. इसमें 90kW तक DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. PHEV मॉडल में 1.5लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5kWh बैटरी दी गई है. यह अकेले इलेक्ट्रिक पावर पर 115km से ज्यादा चल सकती है. पेट्रोल और बैटरी को मिलाकर इसकी कुल ड्राइविंग रेंज 1,100km से ज्यादा है.

फीचर्स में भी है दम

Hector Tomahawk में 15.6इंच HD टचस्क्रीन, 8.8इंच मल्टीइंफॉर्मेशन डिस्प्ले और 10स्पीकर Infinity ऑडियो सिस्टम मिलता है। इसके अलावा पैनोरमिक SkyRoof, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और iSMART 3.0 के साथ 80 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए SUV में Level 2 ADAS मिलता है. इसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, फ्रंट कोलिजन वार्निंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा 360डिग्री HD कैमरा, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है. इस SUV की खासियत में V2H यानी VehicletoHome फीचर भी शामिल है. इसकी मदद से कार की बैटरी से घर के इलेक्ट्रिकल उपकरण चलाए जा सकते हैं.

बुकिंग और डिलीवरी

Hector Tomahawk EV को 5सीटर और 7सीटर दोनों विकल्पों में पेश किया गया है, जबकि PHEV सिर्फ 7सीटर मॉडल में उपलब्ध है. कंपनी दोनों मॉडलों की बैटरी पर पहले मालिक को लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है. दोनों मॉडल की बुकिंग देशभर में MG डीलरशिप और कंपनी की वेबसाइट के जरिए शुरू हो चुकी है. Hector Tomahawk EV की डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि PHEV की टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY