शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
हर महीने टाइम पर EMI भरने के बाद भी खराब हो रहा आपका Credit Score? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां​ | MTV Roadies के 21वें सीजन का हुआ ऐलान, Rannvijay की हुई वापसी, सितंबर में शुरू होंगे Audition​ | बारिश भी नहीं बचा पाएगी 24 लाख करोड़! भारत पर भारी पड़ रहा ‘हीटवेव बिल’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

नई Creta के लिए तैयार हो जाइए! पहले से ज्यादा स्टाइलिश लुक के साथ मिल सकता है हाइब्रिड इंजन​

Hyundai Creta भारतीय बाजार की सबसे पसंद की जाने वाली मिडसाइज SUVs में से एक है.अब कंपनी इसकी अगली जनरेशन पर काम कर रही है. नई Creta को विदेशों में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका नया मॉडल 2027 में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है. Hyundai […]

Hyundai Creta भारतीय बाजार की सबसे पसंद की जाने वाली मिडसाइज SUVs में से एक है.अब कंपनी इसकी अगली जनरेशन पर काम कर रही है. नई Creta को विदेशों में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका नया मॉडल 2027 में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है.

Hyundai की भारत में आने वाले वर्षों के दौरान कई नए मॉडल पेश करने की योजना है और नई Creta भी इसी रणनीति का अहम हिस्सा होगी. माना जा रहा है कि नई जनरेशन में डिजाइन से लेकर इंटीरियर और पावरट्रेन तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

डिजाइन में दिखेगा बड़ा बदलाव

नई Creta के सामने आए स्पाई शॉट्स से इसके डिजाइन में होने वाले बदलावों का अंदाजा लगाया जा सकता है. कंपनी इसमें नए फ्रंट और रियर बंपर दे सकती है। इसके अलावा हेडलैंप और टेललैंप का डिजाइन भी बदला हुआ नजर आ सकता है.

SUV में नए डिजाइन के अलॉय व्हील और अपडेटेड ORVMs मिलने की उम्मीद है. क्वार्टर पैनल में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. कुल मिलाकर नई Creta को मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक लुक मिलने की संभावना है.

केबिन भी होगा बिल्कुल नया

नई Creta का इंटीरियर भी मौजूदा मॉडल से काफी अलग हो सकता है. इसमें नया डैशबोर्ड, अपडेटेड फ्रंट सीट्स और नया अपहोल्स्ट्री डिजाइन देखने को मिल सकता है. इसके अलावा कंपनी इसमें कर्व्ड स्क्रीन सेटअप दे सकती है, जिससे केबिन ज्यादा प्रीमियम नजर आएगा. फ्रंट पैसेंजर के लिए बॉस मोड जैसे फीचर की भी उम्मीद है.

नई Creta की एक खासियत Hyundai का नया Pleos टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम हो सकता है. भारत में यह सॉफ्टवेयर पहली बार इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है. इसके साथ बेहतर यूजर इंटरफेस और कई कनेक्टेड फीचर्स मिल सकते हैं.

पहली बार मिल सकता है हाइब्रिड इंजन

Hyundai ने अभी नई Creta के इंजन और तकनीकी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. हालांकि, उम्मीद है कि मौजूदा मॉडल में मिलने वाले इंजन विकल्पों को आगे भी जारी रखा जा सकता है. सबसे बड़ा बदलाव हाइब्रिड पावरट्रेन के रूप में देखने को मिल सकता है. अगर कंपनी इसे हाइब्रिड इंजन के साथ पेश करती है, तो इससे बेहतर माइलेज और खासकर शहर में कम ईंधन खपत का फायदा मिल सकता है.नई Creta के इलेक्ट्रिक वर्जन में भी इस नए डिजाइन और फीचर्स को शामिल किए जाने की संभावना है.

Hyundai के लिए क्यों खास है Creta?

Creta Hyundai के लिए बेहद महत्वपूर्ण मॉडल है. कंपनी की भारत में कुल बिक्री में SUVs की हिस्सेदारी काफी बड़ी है. ऐसे में नई जनरेशन Creta के जरिए Hyundai मिडसाइज SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखना चाहती है. नई Creta का मुकाबला आने वाले समय में Nissan Tekton और Tata Sierra जैसी SUVs से भी हो सकता है.

नई Grand i10 Nios पर भी काम जारी

Hyundai आने वाले वर्षों में नई जनरेशन Grand i10 Nios भी भारत में ला सकती है. इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन नए मॉडल का आकार मौजूदा कार से बड़ा होने की उम्मीद है.इसमें Hyundai Exter जैसे आधुनिक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. सबसे दिलचस्प बदलाव CNG और AMT का कॉम्बिनेशन हो सकता है.

CNG कारों में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की मांग बढ़ रही है और Hyundai इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए फैक्ट्रीफिटेड CNG के साथ AMT ऑप्शन पेश कर सकती है.अगर ये बदलाव सही साबित होते हैं, तो आने वाले समय में Hyundai की नई Creta और Grand i10 Nios दोनों ही कंपनी के लिए काफी अहम मॉडल साबित हो सकती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY