शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
TCS से मिला ₹1537 करोड़ का ऑर्डर, रॉकेट बने तेजस नेटवर्क्स के शेयर​ | जालौन के इस गांव में रक्षाबंधन पर मातम: कुएं में डूब रहा था छोटा भाई, बचाने कूदा बड़ा भाई; दोनों की मौत​ | पति के खिलाफ सबूत जुटा रही है Divyaa Agarwal, भव्या सिंह के दावों के बाद सुर्खियों में अभिनेत्री​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

MTV Roadies के 21वें सीजन का हुआ ऐलान, Rannvijay की हुई वापसी, सितंबर में शुरू होंगे Audition​

एमटीवी का मशहूर एडवेंचर शो रोडीज अपने 21वें सीजन के साथ वापस आ रहा है। इस नए सीजन का नाम रोडीज रीबर्थ रखा गया है। एमटीवी और जियोहॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर शो का नया लोगो जारी किया है। इस लोगो में एक फोनिक्स बना है, जो नए जन्म और नई शुरुआत का प्रतीक […]

एमटीवी का मशहूर एडवेंचर शो रोडीज अपने 21वें सीजन के साथ वापस आ रहा है। इस नए सीजन का नाम रोडीज रीबर्थ रखा गया है। एमटीवी और जियोहॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर शो का नया लोगो जारी किया है। इस लोगो में एक फोनिक्स बना है, जो नए जन्म और नई शुरुआत का प्रतीक है।

रणविजय सिंघा की हुई वापसी

रोडीज के सबसे पहले विनर और लंबे समय तक होस्ट रहे रणविजय सिंघा एक बार फिर इस शो में वापसी कर रहे हैं। उनके वापस आने से फैंस काफी खुश हैं। हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें रणविजय के चश्मे में 3 लाल और 3 पीले रंग के हेलमेट दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार शो में कुछ नया और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।

रणविजय ने कही दिल की बात

शो में वापसी को लेकर रणविजय ने कहा कि रोडीज उनके लिए सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक इमोशन है। इतने सालों बाद भी कंटेस्टेंट्स का जोश और सपने देखना उन्हें बहुत पसंद आता है। उन्होंने कहा कि यह नया सीजन पुराने जुनून को एक बिल्कुल नए अंदाज में वापस लाएगा। रणविजय ने नए कंटेस्टेंट्स को ऑडिशन के लिए तैयार रहने को कहा है।

सितंबर में होंगे ऑडिशन

रोडीज के इस नए सीजन रोडीज रीबर्थ के लिए ऑडिशन इसी साल सितंबर में शुरू होंगे। ये ऑडिशन दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता और पुणे शहरों में आयोजित किए जाएंगे। ऑडिशन की सही तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY