शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
हर महीने टाइम पर EMI भरने के बाद भी खराब हो रहा आपका Credit Score? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां​ | MTV Roadies के 21वें सीजन का हुआ ऐलान, Rannvijay की हुई वापसी, सितंबर में शुरू होंगे Audition​ | बारिश भी नहीं बचा पाएगी 24 लाख करोड़! भारत पर भारी पड़ रहा ‘हीटवेव बिल’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना होगा आसान, चलेंगी 2 एक्सप्रेस और 2 पैसेंजर ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग​

Bahraich Nepal Train Service: इस महीने की 31 तारीख को उत्तर प्रदेश के बहराइट से नेपाल बॉर्डर तक ट्रेन चलेगी. इसी के साथ नेपाल के लिए ट्रेनों का इंतजार समाप्त हो जाएगा. 31 अगस्त को सांसद डॉक्टर आनंद गोंड बरराइच से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रावाना करेंगे. वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव विस्तारित इस […]

Bahraich Nepal Train Service: इस महीने की 31 तारीख को उत्तर प्रदेश के बहराइट से नेपाल बॉर्डर तक ट्रेन चलेगी. इसी के साथ नेपाल के लिए ट्रेनों का इंतजार समाप्त हो जाएगा. 31 अगस्त को सांसद डॉक्टर आनंद गोंड बरराइच से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रावाना करेंगे. वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव विस्तारित इस रेल कनेक्टीविटी का शुभारंभ वर्चुअली करेंगे. शुरुआत में इस रूट पर चार ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.

इन चार ट्रनों में दो एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेनें हैं. ट्रेनों की ये सुविधा इस जिले के रहवासियों के लिए ही नहीं, बल्कि नेपाल में रहने वाले लोगों के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी. सांसद आनंद गोंड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बहराइच के लोगोंं को ये सौगात दी है. उनकी इस सौगात से बहराइच की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार मिला है.

सांसद आनंद गोंड ने क्या बताया?

सांसद ने बताया कि बहराइचनेपालगंज रोड रेल खंड आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है. नवनिर्मित रेलवे स्टेशन नेपालगंज रोड, बाबागंज, नानपारा, मटेरा, रिसिया और बहराइच से 31 अगस्त से ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी. ब्रॉडगेज के बाद चार प्रमुख ट्रेनें प्रस्वावित और स्वीकृत की गई हैं.

क्या रहेगी ट्रेनों की टाइमिंग?

14214 डाउन नेपालगंज रोडवारणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह चार बजे नेपालगंज रोड से रवाना होगी. ये ट्रेन दोपहर में 01 बजकर 35 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी. वापसी में 14213 अप वाराणसी से दोपहर दो बजे चलेगी और रात के 11 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी. इसी तरह 15131 और 15132 नेपालगंज रोडवाराणसी सिटी एक्सप्रेस और गोंडा से नेपालगंज रोड के लिए दो मेमू/ पैसेंजर ट्रेनें संचालित की जाएंगी.

गाड़ी संख्या 7510975110 और 7511175112 सुबह पांच बजे और दोपहर 12.30 बजे से संचालित होगी. सांसद आनंद गोंड ने कहा कि इससे बहराइच से वाराणसी, गोंडा की सीधी कनेक्टीविटी होगी. साथ ही जिले के विकास को और अधिक गति मिलेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY