रविवार, 23 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
यामानाशी-UP: नई औद्योगिक क्रांति की दस्तक, बदलेगी उत्तर प्रदेश की तस्वीर​ | UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में 17 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट​ | यामानाशी-UP: नई औद्योगिक क्रांति की दस्तक, बदलेगी उत्तरप्रदेश की तस्वीर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सरकारी स्कूलों की लेडी टीचरों पर चढ़ा Reel का खुमार, पढ़ाने के बजाय फिल्मी गानों पर थिरकती दिखीं​

Muzaffarnagar Government School Reels:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में स्थित सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की जगह रील बनाने का मामला सामने आया है. वायरल रील में बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिकाएं स्कूल में फिल्मी गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, बच्चों से भी डांस कराया गया और स्कूल परिसर में […]

Muzaffarnagar Government School Reels:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में स्थित सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की जगह रील बनाने का मामला सामने आया है. वायरल रील में बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिकाएं स्कूल में फिल्मी गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, बच्चों से भी डांस कराया गया और स्कूल परिसर में स्टंटबाजी करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है.

सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या लगातार कम हो रही है, तो क्या शिक्षकों का ध्यान पढ़ाई की बजाय सोशल मीडिया पर रील बनाने में लगना चाहिए? रील बनाने का ये मामला मुजफ्फरनगर के खतौली तहसील और पुरकाजी नगर पंचायत के सरकारी स्कूलों का बताया जा रहा है. यहां स्कूल परिसर में शिक्षिकाएं फिल्मी गानों पर रील बनाती नजर आ रही हैं.

बेसिक शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

कहीं यहां बच्चे डांस करते दिखाई दे रहे हैं, तो कहीं शिक्षिकाएं खुद फिल्मी अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं. कुछ वीडियो में शिक्षिकाओं द्वारा स्टंटबाजी करते हुए भी रील बनाए जाने का दावा किया जा रहा है. इन वीडियोज के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अब जिले का बेसिक शिक्षा विभाग इस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटा गया है.

बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने क्या कहा?

इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने जांच कराने की बात कही है. संदीप कुमार का कहना है कि ये प्रकरण उनके संज्ञान में आया है. संदीप कुमार ने कहा कि मेरे संज्ञान में ये रील आज ही आई है. मैंने तत्काल खतौली और पुरकाजी ब्लॉक के खण्डशिक्षा अधिकारी को जांच के लिए कहा है और स्पष्टीकरण भी मांगा है. जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY