शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Ankit Baliyan Murder case: 4 शूटर, 12 राउंड फायरिंग… CCTV में कैद अंकित बालियान के कातिल, 30 सेकंड में गोलियां बरसाकर पैदल भागे​ | England vs Pakistan Test: Jordan Cox के अर्धशतक से संभली टीम, बनाए 180 रन​ | शादी के बाद भाई-बहन के रिश्ते में क्यों आती है दूरी? इसे कम करने के Practical तरीके​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Raksha Bandhan Special Sweet: 2 चीजों से लास्ट मिनट बनकर तैयार हो जाएगी ये मिठाई, स्वाद ऐसा…भाई करेगा जमकर तारीफ​

रक्षाबंधन पर बाजार में हर तरफ मिठाइयों की दुकानें सजी हुई दिखाई देती हैं, लेकिन मिलावट के दौर में सेहत को बहुत नुकसान पहुंच रहा है. कोई मिलावटी छेना से बने रसगुल्ले बेच रहा है तो कहीं बासी मिठाइयां होती हैं. ऐसे में घर पर भाई के लिए मिठाई तैयार करना सबसे बढ़िया तरीका रहता […]

रक्षाबंधन पर बाजार में हर तरफ मिठाइयों की दुकानें सजी हुई दिखाई देती हैं, लेकिन मिलावट के दौर में सेहत को बहुत नुकसान पहुंच रहा है. कोई मिलावटी छेना से बने रसगुल्ले बेच रहा है तो कहीं बासी मिठाइयां होती हैं. ऐसे में घर पर भाई के लिए मिठाई तैयार करना सबसे बढ़िया तरीका रहता है. हालांकि लोगों को लगता है कि मिठाई बनाने में बहुत समय जाएगा. हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिससे आप मिनटों में बर्फी बना लेंगी.

ये बर्फी खाने में बिल्कुल बाजार जैसे स्वाद से भरपूर होगी. इसमें बस दो इनग्रेडिएंट्स लगेंगे और आपको गैस तक जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. लास्ट मोमेंट अगर बाजार से मिठाई नहीं आ पाई है तो उसके लिए भी ये एक बढ़िया ऑप्शन है. आप फटाफट बर्फी बनाकर तैयार करें और भाई को खिलाएं.

बर्फी तैयार करने के इनग्रेडिएंट्स

आपको ये बर्फी बनाने के लिए बस दो मुख्यइनग्रेडिएंट्स की जरूरत होगी. पहला है कंडेंस्ड मिल्क और दूसरा है मिल्क पाउडर. ये आपकी बर्फी को बिल्कुल मावा जैसा स्वाद देने में मदद करता है.

अगर आपको बर्फी में नटी फ्लेवर चाहिए और ये चाहती हैं कि ये देखने में थोड़ी फैंसी लगे तो आपको 810 बादाम, इतने ही पिस्ता चाहिए होंगे. इसके अलावा आप 23 शीट चांदी का वर्क मंगवा लें. आधा छोटा चम्मच देसी घी ग्रीस करने के लिए चाहिए होगा या फिर बटर पेपर ले लें. अब देख लें इंस्टेंट बर्फी की रेसिपी.

Image:Pexels

इस तरह से बनाएं बर्फी

एक 400 ग्राम की कंडेंस्ड मिल्क की कैन के लिए आपको तकरीबन 4 या साढ़े तीन कप मिल्क पाउडर की जरूरत होगी. बर्फी के लिए किसी अच्छे ब्रांड का स्किम्ड या फिर फुल क्रीम पाउडर का यूज करें.

एक बाउल में केंडस्ड मिल्क निकालें और फिर इसमें थोड़ाथोड़ा मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाते जाएं. इसे तब तक मिलना है जब तक कि ये बिल्कुल एक बढ़िया मुलायम गुथे हुए आटे जैसा न हो जाए.

बर्फी बनाने का दूसरा स्टेप

जब आपका ये मिक्सचर तैयार हो जाए तो इसे एक साइड में रख दें और बादाम, पिस्ता को छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक कंटेनर में बटर पेपर बिछा दें या फिर घी से इसे ग्रीस कर लें. इसमें कटे हुए नट्स को अच्छी तरह से फैला दें और ऊपर से तैयार किए गया मिश्रण इस कंटेनर में डालकर फैलाएं और कलछी से समतल कर दें.

बर्फी का फाइनल स्टेप

इसे फ्रिज में कुछ देर छोड़ दें ताकि बर्फी अच्छी तरह से सेट हो जाए. कंटेनर को फ्रिज से बाहर निकालें. इसमें से बर्फी को निकालकर ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं और फिर इसे चौकोर या काइट के डिजाइन में काट लें. बस तैयार है आपकी बिना गैस जलाए बनाई गई होममेड मिठाई.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY