सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
यामानाशी-UP: नई औद्योगिक क्रांति की दस्तक, बदलेगी उत्तर प्रदेश की तस्वीर​ | UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में 17 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट​ | यामानाशी-UP: नई औद्योगिक क्रांति की दस्तक, बदलेगी उत्तरप्रदेश की तस्वीर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Gen Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई ‘सुपर 5’ स्पेशल टीम, स्मृति ईरानी के अलावा कौन-कौन शामिल?​

भारतीय जनता पार्टी ने देश के युवाओं और नए दौर के ‘जेनZ’ वोटरों को पार्टी से जोड़ने के लिए एक खास टीम बनाई है. यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सुझाव के बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने पार्टी नेताओं और मंत्रियों को सीधे स्कूलकॉलेजों में जाकर नौजवानों से संवाद करने को कहा था. […]

भारतीय जनता पार्टी ने देश के युवाओं और नए दौर के ‘जेनZ’ वोटरों को पार्टी से जोड़ने के लिए एक खास टीम बनाई है. यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सुझाव के बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने पार्टी नेताओं और मंत्रियों को सीधे स्कूलकॉलेजों में जाकर नौजवानों से संवाद करने को कहा था. बीजेपी ने युवा मतदाताओं से जुड़ने के लिए स्पेशल टीम में वरिष्ठ रणनीतिकारों और तेजतर्रार युवा नेताओं को शामिल करके गजब का संतुलन बनाया है.

दरअसल, शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक हुई, जिसमें नए पदाधिकारियों के साथ पार्टी के पुराने पदाधिकारियों को भी बुलाया गया था. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदाधिकारियों से युवाओं के साथ अधिक से अधिक संवाद और आउटरीच बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहते हुए ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया.

बीजेपी की सुपर स्पेशल 5 टीम में कौनकौन?
नितिन नवीन: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

स्मृति ईरानी: राष्ट्रीय महासचिव

विनोद तावड़े: राष्ट्रीय महासचिव

हर्ष सांघवी: गृह राज्य मंत्री, गुजरात

ओपी चौधरी: वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़

यह स्पेशल टीम क्या काम करेगी?
14 से 25 साल के युवाओं पर फोकस करने के लिए ‘युवा संवाद’ अभियान चलाया जाएगा.
इस अभियान के जरिए पार्टी देशभर में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित करेगी.
इस अभियान का मकसद सिर्फ भाषण देना नहीं, बल्कि Gen Z की सोच, उनकी उम्मीदों, करियर की चिंताओं और जमीनी समस्याओं को सुनना व समझना होगा.
कॉलेज व यूनिवर्सिटी के छात्रों को बीजेपी के शीर्ष नेताओं से सीधे सवाल पूछने और अपनी राय रखने का खुला मंच दिया जाएगा.
बीजेपी जल्द ही इस पूरे कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल जारी करेगी.

यूनिवर्सिटीज में उतरेंगे केंद्रीय मंत्री
सिर्फ संगठन ही नहीं, बल्कि सरकार के स्तर पर भी इस योजना को रफ्तार दी जा रही है. हालिया कैबिनेट बैठक के बाद तय किया गया कि केंद्रीय मंत्री देश के अलगअलग विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में जाएंगे. मंत्री सीधे छात्रों से बातचीत करेंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे. इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मंत्रियों और पार्टी के संदेश को युवा पीढ़ी तक अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY