सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Gen Z से संवाद और 500 BLO से सीधी बात… विधानसभा चुनाव से पहले CEC ज्ञानेश कुमार का आज से यूपी दौरा​ | Amrawati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती में सरकारी अस्पताल में लगी आग, शिशु वॉर्ड में भर्ती 39 नवजात में से 3 की मौत, चाइल्ड वॉर्ड वेंटिलेटर फटने से हुआ हादसा​ | 100% चार्ज के बाद भी कम हो रही है इलेक्ट्रिक कार की रेंज? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Black Coffee Health Benefits: ब्लैक कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें​

कॉफी को अलगअलग तरीकों से पीना आजकल ट्रेंड का हिस्सा है. इसमें सबसे कॉमन ब्लैक कॉफी है. एनर्जी देने से लेकर फैट बर्न करने तक… ऐसे कई हेल्थ बेनिफिट्स ब्लैक कॉफी से मिल सकते हैं. सुहानी सेठ अग्रवाल का कहना है कि आजकल ब्लैक कॉफी में नींबू मिलाकर पीने का ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो गया […]

कॉफी को अलगअलग तरीकों से पीना आजकल ट्रेंड का हिस्सा है. इसमें सबसे कॉमन ब्लैक कॉफी है. एनर्जी देने से लेकर फैट बर्न करने तक… ऐसे कई हेल्थ बेनिफिट्स ब्लैक कॉफी से मिल सकते हैं. सुहानी सेठ अग्रवाल का कहना है कि आजकल ब्लैक कॉफी में नींबू मिलाकर पीने का ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो गया है. कई लोग इसे वजन घटाने और शरीर को डिटॉक्स करने का आसान तरीका मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि यह ड्रिंक अकेले ही कोई बड़ा बदलाव ला सकती है.

ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर की ऊर्जा खर्च करने की क्षमता और मेटाबॉलिक रेट को थोड़े समय के लिए बढ़ा सकता है और कुछ लोगों में भूख को भी कम कर सकता है. हालांकि, इसका असर लिमिटेड होता है और लंबे समय तक वजन घटाने के लिए केवल कॉफी पर निर्भर रहना कारगर तरीका नहीं है.

ब्लैक कॉफी और नींबू का कॉम्बो

एक्सपर्ट कहती हैं कि ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन आपको ज्यादा एनर्जेटिक और अलर्ट महसूस करा सकता है, जबकि नींबू विटामिनसी का अच्छा स्रोत है. लेकिन नींबू को कॉफी में मिलाने से विटामिन सी के कारण कोई खास फैटबर्निंग प्रभाव पैदा नहीं होता. इसके इन दोनों को एक साथ पीने के फायदों को लेकर अभी तक कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं हैं.

हो सकती हैं ये दिक्कतें

डॉक्टर ने बताया इसी तरह डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में भी इसे देखने की जरूरत नहीं है. हमारे शरीर में लिवर और किडनी नेचुरली टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करते हैं. डॉक्टर कहती हैं कि ये ब्लैक कॉफी और नींबू का कॉम्बो हर किसी के लिए फायदेमंद भी नहीं होता. जिन लोगों को एसिडिटी, गैस, पेट में जलन या एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, उन्हें इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है.

कॉफी के दूसरे नुकसान

कॉफी में मौजूद कैफीन की मात्रा भी ध्यान में रखना जरूरी है. बहुत ज्यादा कैफीन लेने से नींद पर असर आना, बेचैनी, दिल की धड़कन तेज होना या पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आपको इसका स्वाद पसंद है, तो आप इसे सीमित मात्रा में पी सकते हैं, लेकिन सिर्फ वजन कम करने या शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इस पर निर्भर रहना सही नहीं है.

वेट मैनेजमेंट के लिए कैलोरी इंटेक, प्रोटीन और फाइबर, फिजिकली एक्टिव और अच्छी नींद कहीं ज्यादा अहम भूमिका निभाते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY