शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Orry ने खोला जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का राज, Amrita Singh को लेकर किया बड़ा खुलासा​ | Firozabad News: बाबा नीम करौली की जन्मस्थली पर संपत्ति विवाद, 6 पोतियां पहुंचीं DM के पास; ट्रस्ट बोला- सब कानूनी​ | शिवलिंग का रुद्राभिषेक करती दिखीं Afsana Khan, तस्वीरें वायरल होते ही मचा बवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी हरियाणा के सिंगर अंकित बालियान की शामली में गोलियों से भूनकर हत्या, कर दिया छलनी​

शामली. शामली के बंतीखेड़ा गांव के मूल निवासी अंकित बालियान हरियाणा में सिंगर थे और कई चर्चित गाने गए थे। वह कुछ समय से गांव आए हुए थे। बुधवार शाम जिम से निकलते ही चार हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। उन्हें पांच गोलियां लगी हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र में आर्यपुरी नाला पटरी पर […]

शामली. शामली के बंतीखेड़ा गांव के मूल निवासी अंकित बालियान हरियाणा में सिंगर थे और कई चर्चित गाने गए थे। वह कुछ समय से गांव आए हुए थे। बुधवार शाम जिम से निकलते ही चार हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। उन्हें पांच गोलियां लगी हैं।

शहर कोतवाली क्षेत्र में आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से बाहर निकले हरियाणा के सिंगर अंकित बालियान की बुधवार शाम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पिस्टलों से 20 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग से आसपास का इलाका दहल गया। लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। अंकित बालियान पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

बंतीखेड़ा के मूल निवासी अंकित बालियान हरियाणा के सोनीपत में रहते थे और वहां सिंगर थे। पिछले कुछ समय से वे गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। बुधवार शाम वह रोज की तरह शामली में जिम में एक्सरसाइज करने आए थे। शाम करीब पौने सात बजे जिम से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे। उसी समय चार हमलावरों ने पिस्टलों से अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। उन्हें पांच गोलियां लगीं और वहीं गिर गए।

आसपास के लोग उन्हें सीएचसी शामली ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांचपड़ताल में जुट गए। फोरेंसिक टीम ने आकर भी सबूत एकत्र किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

भरी कोर्ट में गोली मारेंगे
अंकित बालियान ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ गाने को लेकर चर्चा में आए थे। बताया गया है कि वे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

परिजनों ने लगाया जाम, किया हंगामा
अंकित बालियान की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शहर में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर वर्मा मार्केट के बाहर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी, जाम नहीं खोला जाएगा। हत्यारों के पकड़े जाने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि हत्यारों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY