मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
यशस्वी जायसवाल पर मंडराया ICC से लाइफ बैन का खतरा तो बचाव में आए कोच सितांशु कोटक, बताई किसकी थी लड़ाई में गलती​ | तंदूर की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर पर बनाए बाजार जैसे कुल्चे, पानी में होंगे तैयार​ | India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी में इंटर्न डॉक्टरों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाया स्टाइपेंड, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये​

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों में रोटेटिंग इंटर्नशिप करने वाले एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा किया है. मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में स्टाइपेंड को 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी […]

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों में रोटेटिंग इंटर्नशिप करने वाले एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा किया है. मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में स्टाइपेंड को 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. यह जानकारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी. उन्होंने बताया कि इस फैसले से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों और एफिलिएटेड अस्पतालों में रोटेटिंग इंटर्नशिप कर रहे 20 हजार से अधिक इंटर्न डॉक्टरों को सीधा लाभ मिलेगा. नई व्यवस्था में प्रत्येक इंटर्न डॉक्टर को हर महीने 13 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.

108 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी

दरअसल, इंटर्न डाक्टरों को पहले 7,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता था. फिर साल 2021 में सरकार ने इसे बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह किया था और अब सरकार ने एक बार फिर बड़ा फैसला लेते हुए इसे 25 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है. इस तरह मौजूदा स्टाइपेंड की तुलना में 108 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है. वहीं साल 2021 के मुकाबले अब इंटर्न डॉक्टरों को हर महीने 13 हजार रुपये अधिक मिलेंगे.

अस्पतालों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इंटर्न

रोटेटिंग इंटर्नशिप के दौरान एमबीबीएस और बीडीएस छात्र अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वो मरीजों की देखभाल के साथ ओपीडी, वार्ड, आपातकालीन सेवाओं और रात की ड्यूटी में भी अपनी सेवाएं देते हैं. ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में भी इंटर्न डॉक्टर मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.

स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी

इंटर्न डॉक्टरों को स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है. विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में मरीजों को संभालने और चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY