शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
जापानी Gen-Z और CM योगी की सेल्फी, प्रोटोकॉल से परे नई कूटनीति की छोटी सी झलक​ | ‘3 पिस्टल कहां से आए?’… दिव्या की बहन प्रज्ञा ने शेयर किया CCTV फुटेज, मर्डर को लेकर उठाए कई बड़े सवाल​ | Etawah Crime News: 7000 का गुजारा भत्ता बढ़कर 25 हजार होने का डर, पति ने पत्नी और सास की हत्या की; मुठभेड़ में गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

₹5.70 लाख की SUV खरीदने के लिए करना होगा 168 दिन इंतजार! 2 CNG सिलेंडर के साथ आती है ये कार​

अगर आप अगस्त में Tata Punch खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. Tata Motors के अलगअलग Punch वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड सामने आया है, जिसमें कुछ मॉडल के लिए करीब 24 सप्ताह यानी लगभग 168 दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है. Tata Punch […]

अगर आप अगस्त में Tata Punch खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. Tata Motors के अलगअलग Punch वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड सामने आया है, जिसमें कुछ मॉडल के लिए करीब 24 सप्ताह यानी लगभग 168 दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है.

Tata Punch पर कितना वेटिंग पीरियड?

के पेट्रोल Smart और CNG Smart वेरिएंट की डिलीवरी के लिए करीब 10 से 12 सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है. वहीं, दूसरे पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड करीब 6 से 7 सप्ताह बताया गया है.

अगर आप Punch EV खरीदना चाहते हैं, तो Smart 30 वेरिएंट पर सबसे ज्यादा वेटिंग देखने को मिल रही है. इस मॉडल के लिए करीब 18 से 24 सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ सकता है. वहीं, Punch EV के अन्य वेरिएंट्स पर करीब 10 से 12 सप्ताह और 8 से 10 सप्ताह तक की वेटिंग है.

नए लुक में आई Tata Punch

में कंपनी ने इसके पुराने बॉक्सी और कॉम्पैक्ट डिजाइन को बरकरार रखा है, लेकिन लुक को पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प और मॉडर्न बनाया गया है. इसमें स्लिम LED DRLs, ब्लैकआउट ग्रिल, नए LED हेडलैंप और अपडेटेड बंपर दिए गए हैं.कार के पीछे कनेक्टेड LED टेललैंप और नया डिजाइन किया गया बंपर मिलता है. साइड प्रोफाइल में नए 16इंच डायमंडकट अलॉय व्हील इसके लुक को और आकर्षक बनाते हैं.

Tata Punch को कंपनी ने कुल 6 वेरिएंट में पेश किया है. इनमें Smart, Pure, Pure Plus, Adventure, Accomplished और Accomplished Plus S शामिल हैं. कार खरीदने वाले ग्राहकों को 6 कलर ऑप्शन भी मिलते हैं, जिनमें Bengal Rouge, Caramel, Coorg Clouds, CyanTafic, Daytona Grey और Pristine White शामिल हैं.

Punch की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 2024 में यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. यह 4 दशक से भी ज्यादा समय में पहली बार था, जब किसी गैरMaruti Suzuki मॉडल ने बिक्री के मामले में पहला स्थान हासिल किया.

फीचर्स में भी काफी कुछ खास

नई Tata Punch में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. इसमें आसान पार्किंग के लिए 360डिग्री कैमरा और Blind View Monitor मिलता है. इसके अलावा AutoDimming IRVM, बड़ा 10.24इंच HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग और Harman ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं.

कार में बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है. पेट्रोल वेरिएंट में 366 लीटर की लगेज कैपेसिटी है, जबकि CNG मॉडल में 210 लीटर का इस्तेमाल करने योग्य बूट स्पेस मिलता है.

सेफ्टी पर भी कंपनी का जोर

Punch Facelift में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ESC, ABS, TPMS, 360डिग्री कैमरा और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. Tata Motors ने कार की मजबूती दिखाने के लिए एक खास क्रैश टेस्ट भी किया, जिसमें 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रक के साथ आमनेसामने की टक्कर का सिमुलेशन किया गया. टेस्ट के दौरान कार का बॉडी स्ट्रक्चर सुरक्षित रहा और चारों दरवाजे भी खोले जा सके.

Tata Punch की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.70 लाख रुपये है. वहीं, इसे Bharat New Car Assessment Programme यानी BNCAP में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है. ऐसे में अगर आप Punch खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो बुकिंग से पहले अपने पसंदीदा वेरिएंट का वेटिंग पीरियड जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY