गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
भारत-मॉरीशस के बीच बड़ी Fuel डील! पेट्रोल-डीजल-ATF सप्लाई करेगा देश​ | श्रीलंका को 165 रनों से हराने के साथ ही भारत का WTC फाइनल खेलना हुआ तय, टॉप 2 पर इन टीमों ने बनाई जगह​ | तीखा खाना सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाता, सेहत पर भी डाल सकता है बुरा असर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

खाना खाने के बाद टहलना क्यों है जरूरी? जानें शरीर पर इसका असर​

खाना खाने के बाद अक्सर लोग तुरंत बैठ जाते हैं या लेट जाते हैं. खासकर रात के खाने के बाद कई लोग आराम करने लगते हैं और ज्यादा चलनाफिरना नहीं करते. भोजन करने के बाद शरीर में पाचन की प्रक्रिया शुरू होती है और इस दौरान शरीर कई तरह के बदलावों से गुजरता है. ऐसे […]

खाना खाने के बाद अक्सर लोग तुरंत बैठ जाते हैं या लेट जाते हैं. खासकर रात के खाने के बाद कई लोग आराम करने लगते हैं और ज्यादा चलनाफिरना नहीं करते. भोजन करने के बाद शरीर में पाचन की प्रक्रिया शुरू होती है और इस दौरान शरीर कई तरह के बदलावों से गुजरता है. ऐसे में खाने के बाद लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने या लेटने से कुछ लोगों को पेट भारी लगना, गैस, पेट फूलना या असहज महसूस होना जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

खाने के बाद लंबे समय तक कम एक्टिव रहने से कुछ लोगों में का स्तर भी प्रभावित हो सकता है. खासकर जिन लोगों को पहले से ब्लड शुगर से जुड़ी परेशानी है, उन्हें खाने के बाद की अपनी एक्टिविटी पर ध्यान देना चाहिए. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि खाना खाने के बाद कुछ देर टहलना क्यों जरूरी माना जाता है और और इससे सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं. आइए जानते हैं.

खाना खाने के बाद टहलना क्यों है जरूरी?

खाना खाने के बाद हल्का टहलने से शरीर में हलचल होती है, जिससे पेट और आंतों में खाना आगे बढ़ने में मदद मिलती है. इससे पाचन बेहतर हो सकता है और गैस, पेट फूलना या डकार जैसी परेशानी कम हो सकती है. खाने के बाद चलना ब्लड शुगर को भी कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है, क्योंकि मांसपेशियां ग्लूकोज का इस्तेमाल करती हैं. यह खासतौर पर डायबिटीज वाले लोगों के लिए मददगार हो सकता है.

इसके अलावा, रोज चलने से ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट मिल सकता है. फिजिकल एक्टिविटी कैलोरी बर्न करने में भी मदद करती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

खाने के बाद कितनी देर और कितनी तेज चलना चाहिए?

खाना खाने के 10 से 30 मिनट के अंदर हल्की से मध्यम रफ्तार से 10 से 30 मिनट तक चलना फायदेमंद हो सकता है. शुरुआत 10 मिनट की हल्की वॉक से कर सकते हैं. इतनी तेज चलें कि दिल की धड़कन थोड़ी बढ़े, लेकिन सांस फूलने न लगे. अगर खाने के तुरंत बाद चलने से पेट में दर्द, ऐंठन, गैस या मतली हो, तो 10 से 15 मिनट रुककर चलें और रफ्तार धीमी रखें.

खाने के बाद टहलते समय किन बातों का ध्यान रखें?

खाने के तुरंत बाद तेज चलने या भारी एक्सरसाइज करने से बचें. शुरुआत हमेशा हल्की रफ्तार से करें और शरीर की परेशानी को समझें. अगर पेट में दर्द, ऐंठन, अपच, गैस या पेट फूलने लगे, तो कुछ देर रुक जाएं. बहुत ज्यादा पेट भरा हुआ महसूस होने पर भी तुरंत तेज चलना सही नहीं है.

अगर आपको पहले से कोई बीमारी है या एक्सरसाइज को लेकर डॉक्टर ने कोई खास सलाह दी है, तो उसी के अनुसार चलें. रोज की वॉक को अपनी क्षमता के हिसाब से धीरेधीरे बढ़ाएं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY