सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
भारत बनेगा इलेक्ट्रॉनिक का ग्लोबल हब, सरकार ने पास किया 7800 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट​ | 24 प्लेटफॉर्म, 121 साल पुराना अजूबा… टूरिस्ट डेस्टिनेशन जैसा है दुनिया का सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन​ | Aligarh Crime News: प्यार, शादी की जिद और फिर हत्या… अलीगढ़ में असम की महिला का मर्डर, प्रेमी ने ही उतारा मौत के घाट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

चांदी ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न… 1 महीने में इन 5 सिल्वर ETF ने निवेशकों को किया मालामाल!​

सोमवार को घरेलू और वैश्विक बाजारों में चांदी की कीमतों में शानदार उछाल दर्ज किया गया. इस तेजी का सीधा असर शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड से जुड़े कमोडिटी निवेश पर देखने को मिला है. अगर आप अपने निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहते हैं, तो सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स इन दिनों चर्चा के केंद्र […]

सोमवार को घरेलू और वैश्विक बाजारों में चांदी की कीमतों में शानदार उछाल दर्ज किया गया. इस तेजी का सीधा असर शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड से जुड़े कमोडिटी निवेश पर देखने को मिला है. अगर आप अपने निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहते हैं, तो सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं. 14 अगस्त के ACE MF के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जिन सिल्वर ETF का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा है, उन्होंने निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है. आइए जानते हैं कि निवेशक के लिए बाजार में मौजूद टॉप 5 सिल्वर ETF का प्रदर्शन कैसा रहा है.

  1. ICICI Pru सिल्वर ETF: यह फंड इस वक्त सबसे आगे चल रहा है. इसने महज एक महीने में 6.4 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. इस फंड का कुल AUM 13,700.8 करोड़ रुपये है. अगर हम एक साल की बात करें, तो इसने 100.4 फीसदी का भारीभरकम रिटर्न देकर निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना कर दिया है. तीन साल में इसका रिटर्न 47.6 फीसदी रहा है. दिलचस्प बात यह है कि एक महीने और एक साल के पैमाने पर इसने अपने बेंचमार्क को काफी पीछे छोड़ दिया है.
  2. Kotak सिल्वर ETF: इस लिस्ट में दूसरा नाम कोटक का है, जिसने 1 महीने में 6.3 फीसदी की बढ़त हासिल की है. इसका AUM 3,375.6 करोड़ रुपये है. एक साल में इस फंड ने भी 100.1 फीसदी और तीन साल में 47.4 फीसदी का मजबूत रिटर्न दिया है.
  3. Aditya Birla SL सिल्वर ETF: एक महीने में 6.3 फीसदी रिटर्न देने वाले इस फंड का AUM 2,756.3 करोड़ रुपये है. एक साल के भीतर इसने 100.2 फीसदी और तीन साल में 47.3 फीसदी का मुनाफा निवेशकों की झोली में डाला है.
  4. Nippon India सिल्वर ETF: अगर कॉर्पस यानी फंड के आकार की बात करें, तो यह सबसे बड़ा सिल्वर ETF है, जिसका AUM 29,499.4 करोड़ रुपये है. इसने एक महीने में 6.3 फीसदी, एक साल में 99.7 फीसदी और तीन साल में 47.2 फीसदी का स्थिर रिटर्न दिया है.
  5. Axis सिल्वर ETF: 1,854.6 करोड़ रुपये के AUM वाले इस फंड ने भी एक महीने में 6.3 फीसदी की तेजी दिखाई है. इसका एक साल का रिटर्न 99.8 फीसदी और तीन साल का रिटर्न 47.2 फीसदी रहा है.

लंबे समय का रिटर्न देखना है जरूरी

किसी भी निवेश में सिर्फ एक महीने की तेजी देखकर पैसा लगाना समझदारी नहीं है. भले ही इन फंड्स ने एक महीने और एक साल में जबरदस्त उछाल दिखाया हो, लेकिन बीच के समय में इन पर दबाव भी रहा है. आंकड़ों के अनुसार, पिछले 3 महीनों में इन सभी टॉप 5 फंड्स ने करीब 18.5 से 18.6 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है. वहीं 6 महीने के पैमाने पर इनमें 5.2 से 5.3 फीसदी की गिरावट देखी गई है. आदित्य बिड़ला SL सिल्वर ETF 6 महीने के पैमाने पर 5.2% रिटर्न के साथ अपनी कैटेगरी में सबसे आगे रहा है. इसलिए, किसी भी फंड को चुनने से पहले अलगअलग समय अवधि में उसका प्रदर्शन जरूर देखना चाहिए.

क्या होते हैं सिल्वर ETF

जो निवेशक शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में नए हैं, उनके लिए यह समझना जरूरी है कि एक्सचेंजट्रेडेड फंड शेयर बाजार में लिस्टेड ऐसे प्रोडक्ट होते हैं, जिन्हें आप शेयरों की तरह ही खरीद और बेच सकते हैं. सिल्वर ETF मुख्य रूप से चांदी की कीमतों को ट्रैक करते हैं. किसी भी ETF में निवेश करते समय निवेशक को यह देखना चाहिए कि वह अपने अंडरलाइंग बेंचमार्क के मुकाबले कैसा प्रदर्शन कर रहा है और उसमें लिक्विडिटी कितनी है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY