सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Actress maternity saree looks: जब एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी में साड़ी पहन दिखाया स्टाइल, देखें खूबसूरत तस्वीरें​ | Gorakhpur News: ‘मेरा पति नपुंसक है’… पत्नी बोली- बीमारी छिपाकर कराई शादी, ससुराल के 8 लोगों पर केस दर्ज​ | Jharkhand Student Protest: झारखंड सरकार ने मानी स्टूडेंट्स की मांग, JSSC CGL एग्जाम कैंसिल, TDPL के जरिये हुईं सभी भर्तियां रद्द, सीएम सोरेन की घोषणा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रात को 11 बजे तक खाना खाने की है आदत? शरीर में बढ़ सकता है ये खतरा​

खाना पोषक तत्वों से भरपूर होना ही काफी नहीं होता है, बल्कि ये भी जरूरी है कि आप इसे सही समय पर खाएं. जहां सुबह जागने के बाद 1 घंटे के अंदर नाश्ता करने की कोशिश करनी चाहिए तो वहीं लंच के साथ ही खासकर डिनर सही समय पर करना बहुत जरूरी होता है. 11 […]

खाना पोषक तत्वों से भरपूर होना ही काफी नहीं होता है, बल्कि ये भी जरूरी है कि आप इसे सही समय पर खाएं. जहां सुबह जागने के बाद 1 घंटे के अंदर नाश्ता करने की कोशिश करनी चाहिए तो वहीं लंच के साथ ही खासकर डिनर सही समय पर करना बहुत जरूरी होता है. 11 बजे या इसके बाद रात का खाना खाते हैं तो जान लें कि इससे कौन सी हेल्थ प्रॉब्लम का जोखिम बढ़ता है.

रात में देर से खाना खाने की आदत है तो इसे बदल दें नहीं तो आपका शरीर बीमारियों का घर बनने में समय नहीं लगता है. लेट नाइट खाने या रात में बारबार खाने की आदत से न सिर्फ गैस, भारीपन जैसी समस्याएं होती हैं, बल्कि इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्या भी हो जाती है. जान लेते हैं डिटेल के साथ.

डायबिटीज का बढ़ता है खतरा

अगर आपकी भी रोजाना 11 बजे तक या फिर इसके बाद डिनर करने आदत है तो डायबिटीज का जोखिम काफी हद तक बढ़ सकता है. खाना खाने के टाइम और इसके स्वास्थ से संबंध को लेकर कई अध्यन भी किए जा चुके हैं. ऐसा ही एक अध्ययन बताता है कि इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है.

क्या कहती है रिसर्च?

2002 से 2018 तक अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं पोषण 41,744 प्रतिभागियों को शामिल किया गया. तकरीबन 8.7 सालों की इस अवधि के दौरान 6.66 मौतें भी सामने आई. जिसमें 1381 मौतें कैंसर से और 206 मौतें मधुमेह यानी डायबिटीज से हुईं. इसमें खाना खाने का समय 10 से 1 बजे के बीच और रात 11 बजे से 12 बजे के बीच देखा गया. हालांकि रात में 10 से 11 के बीच खाना खाने में इतना ज्यादा जोखिम नहीं रहा, लेकिन इसके बाद खाना खाने या रात में बारबार खाने वालों में मधुमेह से होने वाली मृत्यु का खतरा ज्यादा देखा गया. इसी के साथ इससे कैंसर का भी खतरा बढ़ता है.

Getty Image

इन बातों का रखें ध्यान

  1. रात में हमेशा जल्दी यानी तकरीबन 7 से 8 बजे तक खाना सही रहता है या कोशिश करें कि 8 बजे तक डिनर कर लें.
  2. खाने और बिस्तर पर जाकर लेटने या सोने के बीच तकरीबन 2 घंटे का अंतर जरूरी है ताकि खाना सही से पच सके.
  3. रात को हमेशा ऐसा खाना खाएं जो शुगर को एकदम स्पाइक न करता हो, यानी कम स्टार्च वाला खाना सही रहता है.
  4. डिनर में हमेशा ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो आसानी से पच जाती हैं और पोषक तत्वों से भी भरपूर हो.
  5. खाना खाने के बाद 10 मिनट तक टहलने की आदत जरूर डालनी चाहिए. ये फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूरी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY