रविवार, 16 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
सिर्फ पैसा बचाने से नहीं बनेंगे अमीर, आज से अपनाएं ये पर्सनल फाइनेंस टिप्स​ | Himannshi Khurrana ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में धर्म बदलने का था दबाव​ | Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के लिए अभी से बनवा लें सूट, हिमांशी खुराना के लुक्स से लें डिजाइन के आइडिया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नरसिंहपुर: नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल पर FIR, नाबालिग छात्रा संग छेड़छाड़ का आरोप​

Narsinghpur Crime News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक बेहद शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पर एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का संगीन आरोप लगा है. छात्रा की लिखित शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट […]

Narsinghpur Crime News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक बेहद शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पर एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का संगीन आरोप लगा है. छात्रा की लिखित शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, FIR दर्ज होने के बाद भी अब तक प्राचार्य की गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों और राजनीतिक संगठनों में गहरा आक्रोश है.

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा ने करीब एक माह पहले अपने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंचकर प्राचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद प्राचार्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था. मामला दर्ज होने के बावजूद लंबे समय तक आरोपी प्राचार्य की गिरफ्तारी न होने के कारण अब यह पूरा मामला तूल पकड़ता जा रहा है.

कांग्रेस और स्थानीय लोगों ने स्कूल के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

प्राचार्य की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को स्कूल परिसर के बाहर माहौल गरमा गया. कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवोदय विद्यालय के सामने एकत्रित होकर उग्र प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि नाबालिग छात्रा से जुड़े इस गंभीर मामले में आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए.

स्थानीय निवासियों और अभिभावकों ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर अपना विरोध जताया. लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल बने रहेंगे.

पुलिस जांच जारी, गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर सभी कानूनी प्रक्रियाओं और बयानों की जांच की जा रही है. पुलिस की टीमें साक्ष्य जुटाने में लगी हैं और जल्द ही मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए अग्रिम कदम उठाए जाएंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY