गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
ICC ने Lahore के Gaddafi Stadium की पिच से हटाया डिमेरिट अंक, PCB की अपील हुई स्वीकार​ | IND vs SL: 10 विकेट लेकर मानव सुथार ने मचाया कहर, श्रीलंका को 165 रन से हराकर भारत ने हासिल की बढ़त​ | Deportation Policy: अमेरिका में डिपोर्टेशन तेज, 15 दिन में 5,200 भारतीय भेजे गए वापस, कनाडा में 1,500 छात्रों पर संकट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बरेली में बड़ा हादसा: नाबालिग के बस चलाने का आरोप, पेड़ से टकराई स्कूल बस, 13 बच्चे घायल​

Bareilly School Bus Accident : बरेली के भोजीपुरा में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। जटऊ पट्टी गांव के पास लिंक मार्ग पर न्यू इंग्लैंड डिकोनस स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 31 बच्चे सवार थे, जिनमें 13 घायल हो गए। हादसा […]

Bareilly School Bus Accident : बरेली के भोजीपुरा में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। जटऊ पट्टी गांव के पास लिंक मार्ग पर न्यू इंग्लैंड डिकोनस स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 31 बच्चे सवार थे, जिनमें 13 घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। टक्कर के बाद बस में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल बच्चों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग चालक होने का आरोप

हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों का आरोप है कि बस एक नाबालिग चला रहा था। साथ ही बस की हालत भी ठीक नहीं थी। एक अभिभावक ने दावा किया कि उन्होंने पहले भी स्कूल प्रबंधन से बस बदलने और नाबालिग चालक को हटाने की शिकायत की थी, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया।

अभिभावकों में गुस्सा, कार्रवाई की मांग

हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

घायल बच्चों के नाम

घायलों में वसीम राजा, अक्सी नूर, अबुसर, असलान, आकिब, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद असलम और आसिफ राजा समेत अन्य बच्चे शामिल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY