गुरुवार, 13 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी ने कसी कमर, बल्लेबाजी में सिर्फ डिफेंस पर दे रहे जोर​ | कैब जल्दी चाहिए तो टिप देने का खेल खत्म! सरकार का बड़ा आदेश​ | UP Rishwat: बदायूं में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, ₹12 हजार रिश्वत लेते बिजली विभाग के 2 कर्मचारी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

TTE की चेकिंग से घबराया परिवार, चलती ट्रेन से कूदने लगे 7 लोग; बाल-बाल बची मासूम​

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई. बिहार जाने के लिए निकला एक परिवार जल्दबाजी में जनरल टिकट लेकर रिजर्वेशन कोच में चढ़ गया. ट्रेन के चलने के बाद जब परिवार को टीटीई के चेकिंग करने की जानकारी हुई तो सभी घबरा गए. इसके […]

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई. बिहार जाने के लिए निकला एक परिवार जल्दबाजी में जनरल टिकट लेकर रिजर्वेशन कोच में चढ़ गया. ट्रेन के चलने के बाद जब परिवार को टीटीई के चेकिंग करने की जानकारी हुई तो सभी घबरा गए. इसके बाद परिवार के सात लोगों ने चलती ट्रेन से नीचे उतरने की कोशिश शुरू कर दी. जिसमें एक मासूम बच्ची भी शामिल थी. एक के बाद एक लोग ट्रेन से कूदने लगे. प्लेटफॉर्म पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने समय रहते दौड़कर सभी को संभाल लिया. जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया.

टीटीई की चेकिंग की खबर मिलते ही घबराया परिवार

जानकारी के मुताबिक, बरेली के रहने वाले निरंजन अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ बिहार जाने के लिए बरेली जंक्शन पहुंचे थे. परिवार के पास जनरल टिकट था. इसी दौरान अवध आसाम ट्रेन स्टेशन पर पहुंची. जल्दबाजी में परिवार के लोग ट्रेन के रिजर्वेशन कोच में चढ़ गए. उन्हें उम्मीद थी कि किसी तरह ट्रेन में सफर कर लेंगे.

ट्रेन बरेली जंक्शन से रवाना हो गई. कुछ देर बाद परिवार के लोगों को पता चला कि रिजर्वेशन कोच में टीटीई टिकटों की जांच कर रहे हैं. इसके बाद परिवार के लोग परेशान हो गए. उन्हें शायद डर था कि जनरल टिकट होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इसी घबराहट में उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ गई.

एक के बाद एक ट्रेन से कूदने लगे लोग

ट्रेन चल रही थी और परिवार के सदस्य दरवाजे की तरफ पहुंच गए. इसके बाद कुछ लोग चलती ट्रेन से नीचे कूदने लगे. प्लेटफॉर्म पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की नजर जैसे ही इस घटना पर पड़ी, उन्होंने तुरंत दौड़ लगा दी. जवानों ने कूद रहे लोगों को संभाला और उन्हें प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित किया.

घटना के दौरान कुछ लोग प्लेटफॉर्म पर गिरने की स्थिति में पहुंच गए थे. अगर सुरक्षा बलों ने समय पर उन्हें नहीं संभाला होता तो बड़ा हादसा हो सकता था. परिवार के सभी सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई और न ही कोई बड़ी चोट आई.

CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

बरेली जंक्शन पर हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में ट्रेन के चलने के दौरान परिवार के लोगों की जल्दबाजी और प्लेटफॉर्म पर मौजूद जीआरपीआरपीएफ के जवानों की सक्रियता दिखाई दे रही है. जैसे ही जवानों को यात्रियों के खतरे में होने का पता चला, वे तुरंत उनकी तरफ दौड़ पड़े.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY