बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Prayagraj Flood Crisis: पंपसेट फेल, सड़कें जलमग्न और घर तक डूबे… प्रयागराज में स्मार्ट सिटी के दावे पानी-पानी!​ | Love Horoscope For 20 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 20 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | अयोध्या: SIT जांच के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा की बढ़ी सक्रियता, साधु-संतों से कर रहे मुलाकात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

26 अगस्त को लॉन्च होगी MG Hector Hawk EV? डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में होंगे बड़े बदलाव​

JSW MG Motor India ने अपनी आने वाली नई एनर्जी व्हीकल का पहला ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है. इस नई SUV से 26 अगस्त 2026 को पर्दा उठाया जाएगा. माना जा रहा है कि यह चीन में बिकने वाली Wuling Starlight 560 का बदला हुआ वर्जन हो सकती है और भारत में इसका नाम […]

JSW MG Motor India ने अपनी आने वाली नई एनर्जी व्हीकल का पहला ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है. इस नई SUV से 26 अगस्त 2026 को पर्दा उठाया जाएगा. माना जा रहा है कि यह चीन में बिकने वाली Wuling Starlight 560 का बदला हुआ वर्जन हो सकती है और भारत में इसका नाम MG Hector Hawk रखा जा सकता है.

यह MG का पहला प्रोडक्शन मॉडल होगा, जो कंपनी के नए ADAPT पर तैयार किया जाएगा. इस प्लेटफॉर्म को इलेक्ट्रिक, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, प्लगइन हाइब्रिड और रेंजएक्सटेंडर हाइब्रिड जैसे अलगअलग पावरट्रेन के लिए बनाया गया है.

डिजाइन में क्या खास होगा?

टीजर में नई का सिल्हूट नजर आया है. इसके फ्रंट में बंद ग्रिल और रोशनी वाला MG लोगो दिखाई देता है. अगर इसका डिजाइन चीन में बिकने वाली Starlight 560 जैसा रहा, तो इसमें काफी दमदार और स्पोर्टी फ्रंट लुक देखने को मिल सकता है.

SUV में एंगुलर डिजाइन, आयताकार LED हेडलैंप और LED DRLs दिए जा सकते हैं. इसके अलावा बंपर पर मोटी ब्लैक क्लैडिंग और नीचे फॉक्स स्किड प्लेट भी मिलने की उम्मीद है.साइड प्रोफाइल में डुअलटोन मशीनकट अलॉय व्हील्स और व्हील आर्च के आसपास मोटी ब्लैक क्लैडिंग मिल सकती है. पीछे की तरफ LED टेललैंप और बॉक्सी टेलगेट डिजाइन देखने को मिल सकता है.

साइज की बात करें तो नई MG SUV का आकार Wuling Starlight 560 के आसपास हो सकता है. चीन में बिकने वाली इस SUV की लंबाई 4,745mm, चौड़ाई 1,850mm और ऊंचाई 1,755mm है. इसका व्हीलबेस 2,810mm है.

5 और 7 सीटर ऑप्शन

को 5सीटर और 7सीटर दोनों विकल्पों में पेश किए जाने की उम्मीद है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.8इंच का सेंटर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है.

इसके अलावा वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वायरलेस फोन चार्जर, लेदरेट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 360डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं.SUV में Level 2 ADAS मिलने की भी उम्मीद है, जो ड्राइविंग के दौरान कई सेफ्टी फीचर्स में मदद करेगा.

इलेक्ट्रिक और PHEV पावरट्रेन

भारत में नई MG SUV को इलेक्ट्रिक और प्लगइन हाइब्रिड दोनों पावरट्रेन के साथ लाया जा सकता है.इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में 69.2kWh का बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है. यह सेटअप सिंगलस्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ करीब 136 bhp की पावर दे सकता है.

वहीं, MG Hector Hawk PHEV में 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5kWh का बैटरी पैक मिल सकता है. इस सेटअप की कुल पावर करीब 197 bhp हो सकती है.फिलहाल MG Motor India ने इसके नाम, कीमत और फाइनल स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी साझा नहीं की है. इनसे जुड़ी ज्यादा जानकारी 26 अगस्त को इसके आधिकारिक डेब्यू के दौरान सामने आने की उम्मीद है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY