शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​ | Moradabad News: ‘ताऊ मैं मरने जा रहा हूं’… सुसाइड मैसेज भेजकर युवती संग रामगंगा में कूदा युवक, रेस्क्यू जारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Nykaa का लॉन्ग-टर्म प्लान देख झूम उठे एनालिस्ट्स, शेयरों में आई रॉकेट जैसी तेजी, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भाव​

Nykaa की पैरेंट कंपनी FSN ECommerce Ventures Ltd. के शेयरों में शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के ‘Investor Day’ में पेश किए गए 2030 तक के रोडमैप ने निवेशकों और बाजार विश्लेषकों का भरोसा मजबूत किया है. इसके बाद शेयरों में खरीदारी बढ़ी और स्टॉक रिकॉर्ड ऊंचाई […]

Nykaa की पैरेंट कंपनी FSN ECommerce Ventures Ltd. के शेयरों में शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के ‘Investor Day’ में पेश किए गए 2030 तक के रोडमैप ने निवेशकों और बाजार विश्लेषकों का भरोसा मजबूत किया है. इसके बाद शेयरों में खरीदारी बढ़ी और स्टॉक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. कई प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के लिए अपने सकारात्मक रुख को बरकरार रखा है.

ग्लोबल ब्रोकरेज Nomura ने Nykaa पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है और शेयर का लक्ष्य मूल्य 317 रुपये तय किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले वर्षों में कंपनी की बिक्री और मुनाफे दोनों में मजबूत वृद्धि देखने को मिल सकती है. Nykaa ने FY30 तक अपने रेवेन्यू को मौजूदा स्तर से 2.5 से 3 गुना तक बढ़ाने और EBITDA मार्जिन को 10 से 15 प्रतिशत की रेंज तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है.

FY30 तक बड़े विस्तार की तैयारी

कंपनी के अनुसार, भारत में प्रीमियम ब्यूटी, वेलनेस और लाइफस्टाइल उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है. Nykaa इस अवसर का लाभ अपने मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म, कंटेंट इकोसिस्टम और निजी ब्रांड पोर्टफोलियो के जरिए उठाना चाहती है. Nomura का मानना है कि ग्राहकों की बदलती पसंद और नए ब्रांड्स की बढ़ती लोकप्रियता कंपनी के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रही है.

Jefferies ने दिया है ये टारगेट

दूसरी ओर, Jefferies ने भी Nykaa पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का FY30 रोडमैप महत्वाकांक्षी जरूर है, लेकिन इसे हासिल किया जा सकता है. Nykaa ने FY30 तक अपनी ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू को 2.5 से 3 गुना बढ़ाकर 5 अरब डॉलर से अधिक करने का लक्ष्य रखा है. साथ ही EBITDA को 4 से 5 गुना बढ़ाने और Return on Capital Employed को 40 प्रतिशत से ऊपर ले जाने की योजना है.

ब्यूटी, वेलनेस और फैशन पर रहेगा फोकस

Jefferies का मानना है कि Nykaa का ब्यूटी बिजनेस उसकी ओमनीचैनल रणनीति, विज्ञापन आय और तेज डिलीवरी क्षमता से मजबूत होगा. वहीं, वेलनेस सेगमेंट को भी कंपनी की भविष्य की बढ़ोतरी का बड़ा आधार माना जा रहा है, क्योंकि इसमें अधिक मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी बढ़ रही है.

फैशन कारोबार में कंपनी चुनिंदा प्रोडक्ट्स और नए ब्रांड्स के विस्तार पर जोर दे रही है. Nykaa का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में इस सेगमेंट में हाई सिंगलडिजिट मार्जिन हासिल करना है. इसके अलावा कंपनी अपने निजी ब्रांड्स की बिक्री को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथसाथ ऑफलाइन और अन्य चैनलों में भी तेजी से बढ़ा रही है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY