बुधवार, 12 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर CEO चयन: 5585 आवेदनों में से 16 फाइनल… अब 3 नामों का पैनल होगा तैयार​ | दिनभर शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कितना पानी पिएं? जानें सही मात्रा​ | गजब! कॉफी पी, नहाया, लुंगी डांस किया और 4.71 लाख की बाइक ले उड़ा चोर… CCTV में कैद पूरी करतूत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, जानें क्यों लिया ये फैसला​

टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. चंद्रशेखरन ने 18 अगस्त को होने वाली कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग से पहले यह फैसला लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 तक था. हालांकि, आगे भी चेयरमैन बने रहने के लिए उन्हें दोबारा नियुक्त […]

टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. चंद्रशेखरन ने 18 अगस्त को होने वाली कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग से पहले यह फैसला लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 तक था. हालांकि, आगे भी चेयरमैन बने रहने के लिए उन्हें दोबारा नियुक्त किया जाना जरूरी था. सूत्रों के मुताबिक, अब चंद्रशेखरन दोबारा नियुक्ति की मांग नहीं कर सकते हैं. अगर उनका कार्यकाल तय समय से पहले खत्म होता है, तो टाटा ग्रुप में अचानक नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति बन सकती है.

चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर ऐसे समय आई है, जब टाटा सन्स के शेयरहोल्डर्स और टाटा ट्रस्ट के बीच कई मुद्दों को लेकर मतभेद बताए जा रहे हैं. खास तौर पर टाटा सन्स के बोर्ड में प्रतिनिधित्व, ग्रुप की भविष्य की रणनीति और अल्पांश शेयरहोल्डर शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप
से जुड़े मामलों को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद की खबरें सामने आई हैं. टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा और चंद्रशेखरन के बीच भी मतभेद की बात रिपोर्ट्स में कही गई है. बताया जा रहा है कि नोएल टाटा चंद्रशेखरन को दोबारा टाटा सन्स का चेयरमैन बनाए जाने के पक्ष में नहीं थे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY