गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Love Horoscope For 21 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 21 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | राम मंदिर का निर्माण 30 सितंबर तक हो जाएगा पूरा, 2027 में म्यूजियम भी तैयार, बोले नृपेंद्र मिश्रा​ | UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 9 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, 7 जिलों के एसपी बदले, जानें किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

पुरानी कार बेचने से पहले कर लें ये 5 काम, बढ़ जाएगी आपकी कार की कीमत​

आज के समय में नई कार खरीदना हर किसी के बजट में नहीं होता. यही वजह है कि बहुत से लोग पुरानी कार खरीदना पसंद करते हैं. लेकिन जब बात अपनी पुरानी कार बेचने की आती है, तो अक्सर उम्मीद से कम कीमत मिलती है. अच्छी बात यह है कि कुछ छोटे और जरूरी काम […]

आज के समय में नई कार खरीदना हर किसी के बजट में नहीं होता. यही वजह है कि बहुत से लोग पुरानी कार खरीदना पसंद करते हैं. लेकिन जब बात अपनी पुरानी कार बेचने की आती है, तो अक्सर उम्मीद से कम कीमत मिलती है. अच्छी बात यह है कि कुछ छोटे और जरूरी काम करके आप कार की रीसेल वैल्यू बढ़ा सकते हैं.

कार की साफसफाई, समय पर सर्विस और जरूरी कागजात तैयार रखने से खरीदार पर अच्छा असर पड़ता है. हालांकि, कार की कीमत बाजार में उसकी मांग और सप्लाई पर भी निर्भर करती है, लेकिन आपकी तैयारी बेहतर डील दिलाने में मदद कर सकती है.

कार की अच्छी तरह सफाई करवाएं

कार बेचने से पहले उसकी अच्छी सफाई जरूर करवाएं. बाहर की बॉडी से धूल, छोटे स्क्रैच और दाग हटवाएं. जरूरत हो तो पॉलिश और वैक्सिंग भी करा सकते हैं. अंदर की सीट, और फ्लोर की भी अच्छी तरह सफाई करवाएं. साफसुथरी और चमकदार कार खरीदार को पहली नजर में ही पसंद आ सकती है.

जरूरी सर्विस और रिपेयर करा लें

कार बेचने से पहले उसकी हालत एक बार जरूर चेक करवाएं. और बैटरी जैसी जरूरी चीजों की जांच करा लें. अगर कोई छोटी खराबी है तो उसे ठीक करवा देना बेहतर रहेगा. साथ ही, कार की सर्विस हिस्ट्री संभालकर रखें. इससे खरीदार को कार की सही देखभाल होने का भरोसा मिलता है.

सभी जरूरी कागजात तैयार रखें

कार बेचते समय सभी दस्तावेज पूरे होना बहुत जरूरी है. RC, इंश्योरेंस, PUC और सर्विस बुक जैसे कागजात पहले से तैयार रखें.

अगर दस्तावेज अधूरे हों या उनमें कोई समस्या हो, तो खरीदार कार की कीमत कम कर सकता है. सभी कागजात सही और अपडेटेड होने पर बिक्री की प्रक्रिया भी आसान रहती है.

अच्छी एक्सेसरीज को जरूर दिखाएं

अगर आपकी कार में अच्छा म्यूजिक सिस्टम, सीट कवर या दूसरी उपयोगी एक्सेसरीज लगी हैं, तो खरीदार को इनके बारे में जरूर बताएं. हालांकि, कार में बहुत ज्यादा बदलाव या मॉडिफिकेशन कराने से बचें. कई लोग पुरानी कार को उसके ओरिजिनल यानी स्टॉक रूप में ही खरीदना पसंद करते हैं.

सही समय और सही जगह पर बेचें

कार बेचने के लिए सही समय चुनना भी जरूरी है. त्योहारों के आसपास या नए मॉडल के लॉन्च से पहले कार बेचने की कोशिश कर सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन कार सेलिंग प्लेटफॉर्म और स्थानीय डीलर से मिलने वाले ऑफर की तुलना करें.

ऑनलाइन विज्ञापन डालते समय कार की साफ और अच्छी तस्वीरें लगाएं और उसकी हालत के बारे में सही जानकारी दें. इससे खरीदार का भरोसा बढ़ेगा और बेहतर ऑफर मिलने की संभावना भी रहेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY