सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बारिश में सीलन से घर में आ रही अजीब सी गंध, ये 5 आसान तरीके महका देंगे कोना-कोना​ | Bhopal Crime News: 2 करोड़ के लालच में 17 साल के किशोर की हत्या! प्राइवेट पार्ट विदेश भेजने की साजिश का शक​ | 20 साल छोटी Shubhra Shetty को डेट कर रहे हैं Anurag Kashyap, खुलकर की प्यार की बातें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Instagram Bio Update: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए गेम चेंजर, अब एक साथ जोड़ें 5 Multiple Links और बढ़ाएं रीच​

आज के समय में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन या फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए नहीं, बल्कि बिजनेस, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल पोर्टफोलियो दिखाने के लिए भी किया जाता है। इसलिए कई यूजर्स अपने इंस्टाग्राम बायो में वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, ऑनलाइन स्टोर और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक एड कर सकते हैं।  अब […]

आज के समय में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन या फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए नहीं, बल्कि बिजनेस, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल पोर्टफोलियो दिखाने के लिए भी किया जाता है। इसलिए कई यूजर्स अपने इंस्टाग्राम बायो में वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, ऑनलाइन स्टोर और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक एड कर सकते हैं। 
अब आप अपने इंस्टाग्राम पर यूजर्स को प्रोफाइल में एक नहीं, बल्कि पांच बाहरी लिंक जोड़ सकते हैं। अब आपको इसके लिए किसी थर्डपार्टी एप की जरुरत नहीं है।
इंस्टाग्राम बायो में कई लिंक कैसे जोड़ें जा सकते हैं?
सबसे पहले आप इंस्टाग्राम एप खोलें और नीचे दाई ओर दिखाई दे रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
अब प्रोफाइल पेज पर जाकर Edit Profile ऑप्शन चुनें।
फिर लिंक्स सेक्शन पर टैप करें और  Add External Link ऑप्शन को चूज करें।
जिस वेबसाइट या प्लेटफॉर्म का लिंक जोड़ना चाहते हैं, उसका URL पेस्ट कर दें।
आप चाहें तो लिंक का एक टाइट भी लिख सकते हैं, जिससे प्रोफाइल पर उसकी पहचान आसानी से हो जाए।
इसके बाद डन या चेकमार्क पर टैप करके लिंक सेव करें।
यदि और लिंक जोड़ने है, तो यही प्रक्रिया दोबारा दोहराएं। इंस्टाग्राम प्रोफाइल में अधिकतम पांच लिंक एड कर सकते हैं।
लिंक का क्रम कैसे बदलें?
यदि आप चाहते है कि आपकी वेबसाइट या सबसे जरुरी लिंक सबसे ऊपर नजर आए, तो उसका क्रम बदलें।
इस तरह से बदलें लिंक की पोजिशन
सबसे पहले प्रोफाइल पर जाएं और एडिट प्रोफाइल पर टैप करें।
अब लिंक्स विकल्प चयन करें।
ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट मेन्यू पर टैप करें।
फिर रिऑर्डर लिंक्स ऑप्शन चूज करें।
जिस लिंक को ऊपर या नीचे करना है, उसके बगल वाले हैंडल को दबाकर रखें। 
इसके बाद लिंक को अपनी पसंद की जगह पर ड्रैग करें और सेव करें।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY