मंगलवार, 28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Bulandshahr News: बुलंदशहर में बारिश बनी काल, स्कूल से लौट रही छात्रा खुले नाले में बही; रेस्क्यू जारी​ | शूटिंग के दौरान घायल हुए Junior NTR, Shoulder Injury के बाद डॉक्टर्स ने दी पूरी तरह आराम की सलाह​ | Parliament Monsoon Session: कांग्रेस का सरकार पर हमला, बांसुरी स्वराज बोलीं- पेपर लीक पर सख्ती के लिए यह बिल समय की जरूरत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 15 IPS का ट्रांसफर, लखनऊ और प्रयागराज को मिला नया पुलिस कमिश्नर​

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर को नई जिम्मेदारी देते हुए डीजी इंटेलिजेंस नियुक्त किया गया है, जबकि तरुण गाबा को […]

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर को नई जिम्मेदारी देते हुए डीजी इंटेलिजेंस नियुक्त किया गया है, जबकि तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.

तबादला सूची के अनुसार, पीयूष मौर्य को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. वहीं, नवीन अरोड़ा को एडीजी वाराणसी जोन और राम कुमार को एडीजी गोरखपुर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

धर्मवीर को आईजी पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज भेजा गया है, जबकि विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच, लखनऊ बनाया गया है. इसके अलावा जोगेंद्र कुमार को आईजी पीटीएस मुरादाबाद, अनूप कुमार सिंह को एसपी ईओडब्ल्यू तथा आनंद कुमार को एसपी लोक शिकायत, मुख्यालय से संबद्ध किया गया है.

वहीं, अशोक जैन को आईजी अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय भेजा गया है. सरकार के इस फैसले को पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

तबादले की लिस्ट

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY