शनिवार, 8 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
अमीर होने से पहले बूढ़े हो रहे लोग, इस सेक्टर में 1.1 करोड़ नौकरियों का मौका​ | बाबाधाम जल चढ़ाने गए गोरखपुर के युवक की तालाब में मिली लाश, हत्या का आरोप… परिजनों ने जाम की सड़क​ | जुलाई में 18 हजार से ज्यादा बिकी ये कार, ₹5.63 लाख कीमत पर अब मिल रहा डिस्काउंट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

₹60 हजार से भी कम में घर लाएं शानदार 100cc बाइक, कम खर्च में मिलेगा बढ़िया माइलेज​

अगर आपका बजट ₹80,000 से कम है और आप ऐसी बाइक चाहते हैं जो अच्छी माइलेज दे, जिसका रखरखाव ज्यादा महंगा न हो और रोजमर्रा के इस्तेमाल में भरोसेमंद रहे, तो आपके पास कई अच्छे विकल्प हैं. इस सेगमेंट में TVS Radeon, TVS Sport, Hero HF Deluxe, Honda Shine 100 और Hero Splendor Plus जैसी […]

अगर आपका बजट ₹80,000 से कम है और आप ऐसी बाइक चाहते हैं जो अच्छी माइलेज दे, जिसका रखरखाव ज्यादा महंगा न हो और रोजमर्रा के इस्तेमाल में भरोसेमंद रहे, तो आपके पास कई अच्छे विकल्प हैं. इस सेगमेंट में TVS Radeon, TVS Sport, Hero HF Deluxe, Honda Shine 100 और Hero Splendor Plus जैसी बाइक्स काफी पसंद की जाती हैं.बाइक खरीदने से पहले कीमत, इंजन, फीचर्स और माइलेज के बारे में जानना जरूरी है. आइए आपको बताते हैं इन बाइक्स में क्या खास है.

TVS Radeon

एक ऐसी कम्यूटर बाइक है, जिसमें कम कीमत के साथ अच्छा और मजबूत डिजाइन मिलता है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹58,450 है. बाइक में क्रोम का इस्तेमाल, मजबूत लुक और लंबी सीट दी गई है, जिससे लंबी दूरी पर भी बैठना आरामदायक रहता है.

फीचर्स की बात करें तो इसके टॉप वेरिएंट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इसके अलावा USB चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड इंडिकेटर और सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

इसमें 109.7cc का एयरकूल्ड इंजन मिलता है, जो 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 4स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. बाइक का सस्पेंशन खराब सड़कों पर भी आरामदायक सफर देने में मदद करता है. माइलेज की बात करें तो यह करीब 65 से 70 kmpl तक दे सकती है.

TVS Sport

कम बजट में वाली बाइक चाहने वालों के लिए TVS Sport भी अच्छा ऑप्शन है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹58,750 है. इसमें आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स, स्लिम हेडलैंप और LED DRL मिलते हैं.बाइक में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक स्टार्ट और 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है.

पावर के लिए इसमें 109.7cc का सिंगलसिलेंडर एयरकूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 4स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो शहर में रोजाना चलाने के लिए काफी आसान है. इसका माइलेज करीब 70 से 75 kmpl तक बताया जाता है.

Hero HF Deluxe

Hero HF Deluxe लंबे समय से अपनी कम कीमत और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जानी जाती है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹59,477 है. बाइक का डिजाइन सिंपल और सोबर है, जबकि इसमें आकर्षक ग्राफिक्स भी मिलते हैं.इसमें अलॉय व्हील, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, एनालॉग कंसोल और Hero की i3S तकनीक दी गई है. यह तकनीक जरूरत न होने पर इंजन को बंद करके ईंधन बचाने में मदद करती है.

बाइक में 97.2cc का एयरकूल्ड, सिंगलसिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 4स्पीड गियरबॉक्स के साथ आने वाली यह बाइक वजन में भी हल्की है, इसलिए ट्रैफिक और संकरी सड़कों पर इसे संभालना आसान रहता है.माइलेज के मामले में HF Deluxe काफी बढ़िया ऑप्शन है और यह करीब 65 से 70 kmpl तक का माइलेज दे सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY