रविवार, 26 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
महंगी होती कारों ने बदली लोगों की पसंद, पेट्रोल-डीजल से ज्यादा EV पर बढ़ा फोकस, रिपोर्ट में सामने आया नया ट्रेंड​ | बाल झड़ना कब बनता है बीमारी? इन संकेतों पर तुरंत डॉक्टर से मिलें​ | अभिषेक और शिवम दुबे बाहर, प्रिंस यादव को आराम, तीसरे टी20 मैच में 3 बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, इन 11 को मौका!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

ग्रहों के सेनापति मंगल का बड़ा परिवर्तन, 12 अगस्त तक इन Zodiac Signs को मिलेगा तगड़ा Business Profit​

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का नक्षत्र गोचर कुछ राशि वालों के लिए नई उपलब्धियों और सफलता लेकर आने वाला है। ग्रहों के सेनापति मंगल ने 24 जुलाई को बड़ा नक्षत्र परिवर्तन करके एक विशेष संयोग बनाया है। असल में मंगल ने चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी से निकलकर अपने खुद के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र […]

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का नक्षत्र गोचर कुछ राशि वालों के लिए नई उपलब्धियों और सफलता लेकर आने वाला है। ग्रहों के सेनापति मंगल ने 24 जुलाई को बड़ा नक्षत्र परिवर्तन करके एक विशेष संयोग बनाया है। असल में मंगल ने चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी से निकलकर अपने खुद के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश किया है। 
ज्योतिष के मुताबिक, मंगल ग्रह अपने ही नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो उनकी शक्ति और प्रभाव कई गुना तक बढ़ जाता है। इसलिए माना जा रहा है कि मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस गोचर से साहस, आत्मविश्वास व धन लाभ में सकारात्मक वृद्धि कर सकता है। आइए आपको बतात हैं कौन हैं ये लकी राशियां।
मेष राशि
मंगल अपने नक्षत्र में प्रवेश करने करने से मेष राशि के जातकों को काफी लाभ मिलेगा, क्योंकि मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं। इस समय आपका आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा। बिजनेस में आगे तरक्की करने के लिए नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो कि भविष्य में आपके लिए काफी लाभदायक सिद्द होगा। बिजनेस और करियर में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं, परिवार में लंबे समय से खुशियां बनीं रहेगी। अगर काफी समय से कार्य रुके हैं, तो गति आने की संभावना है।
कन्या राशि
यह समय कन्या राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। वर्कप्लेस पर नए लोगों से बेहतरीन संपर्क होगा। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। करियर संबंधित महत्वपूर्ण फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्रदान होंगे। स्टूडेंट्स को उनकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। काला क्षेत्र में आपकी अच्छी पहचान बन सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन काफी प्रभावशाली रहने वाला है। इस दौरान आपको मनचाहे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। अगर आप लंबे समय तक किसी भी कारोबार को आरंभ करने पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिल सकती है। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में आपकी छवि अच्छी बनेंगी। 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY