शनिवार, 8 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
1 सितंबर से Demat और म्यूचुअल फंड नियमों में होने वाले हैं बदलाव, तुरंत करना होगा ये काम​ | आबान का अंतिम सफर… उमर पहुंचा प्रयागराज, जेल से ‘पर्दों’ के घेरे में अली भी रवाना​ | Laughing Buddha Vastu Tips: घर में इस जगह रखें लाफिंग बुद्धा, वास्तु के अनुसार बढ़ती है सुख-समृद्धि​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बाबाधाम जल चढ़ाने गए गोरखपुर के युवक की तालाब में मिली लाश, हत्या का आरोप… परिजनों ने जाम की सड़क​

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित बाबा धाम जल चढ़ाने गए एक 27 वर्षीय युवक की लाश मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के मुताबिक, युवक का शव पोखरे में मिला. युवक अपने पड़ोस के लोगों और दोस्तों के साथ जल चढ़ाने के लिए बाबाधाम गया था. युवक का शव […]

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित बाबा धाम जल चढ़ाने गए एक 27 वर्षीय युवक की लाश मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के मुताबिक, युवक का शव पोखरे में मिला. युवक अपने पड़ोस के लोगों और दोस्तों के साथ जल चढ़ाने के लिए बाबाधाम गया था. युवक का शव 6 अगस्त को झारखंड के कटोरिया थाना क्षेत्र के पास एक तालाब में मिला है. युवक गोरखपुर के बिछिया क्षेत्र के जंगल तुलसीराम मल्लाह टोला का रहने वाला था. परिवार वालों का रोरोकर बुरा हाल है.

गोरखपुर के बिछिया क्षेत्र के जंगल तुलसीराम मल्लाह टोला का रहने वाला बजरंगी निषाद 3 अगस्त को अपने मोहल्ले और दोस्तों के साथ बाबा धाम गया था. उसके साथ गए लोगों ने बताया कि यात्रा के दौरान बजरंगी पीछे रह गया काफी देर तक जब वह साथियों के पास नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू कर दी. काफी खोजबीन के बाद भी जब सफलता नहीं मिली, तभी 6 अगस्त को झारखंड के कटोरिया थाना क्षेत्र के पास एक पोखरे में किसी युवक की लाश मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन और कपड़े से उसकी पहचान कराई. पुलिस की माने तो मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला. युवक की मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

परिजनों ने शव रख कर किया हंगामा

वहीं, मृतक बजरंगी के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है. परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बजरंगी की शादी 15 महीने पहले हुई थी. उसकी पत्नी 5 माह की गर्भवती है, उसकी मौत की खबर होते ही घर में कोहराम मच गया. उसकी पत्नी का रोरोकर बुरा हाल है. परिजनों के मुताबिक, बजरंगी तीन भाई था जिसमें वह सबसे छोटा था, उसके बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है. पुलिस ने बजरंगी के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद 7 तारीख को परिवार को सुपुर्द कर दिया. आज शनिवार को परिवार के लोगों ने उसके शव को रोड पर रखकर रोड जाम कर दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को समझ कर जाम खुलवाया.

पुलिस मामले की कर रही जांच

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. पुलिस उसकी मौत को लेकर हर बिंदुओं पर जांच कर रही है कि युवक पोखर तक कैसे पहुंचा और उसके साथ क्या घटना घटित हुई थी. मृतक के मोबाइल लोकेशन और उसके साथ गए लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY