रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
आजादी के शूरवीर से राम मंदिर आंदोलन के पहले सूत्रधार तक… कहानी दाऊ दयाल खन्ना की, जिनके पत्र ने बदला था देश का इतिहास​ | भारतीय बाजार में लौटा विदेशी पैसा, FPI ने की जमकर खरीदारी, ये है वजह​ | बिजनौर: लोडर बाइक में फंसा दुपट्टा, बेटे के सामने ही धड़ से अलग हुई मां की गर्दन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

भारत में iPhone का ऐसा क्रेज पहले नहीं देखा! Apple की कमाई ने बनाया नया रिकॉर्ड​

सितंबर में नए iPhone लॉन्च करने की तैयारी कर रही Apple के लिए भारत से बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी ने पहली बार देश में सालाना 10 अरब डॉलर यानी करीब ₹95,000 करोड़ की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. इससे साफ है कि भारत Apple के लिए तेजी से बढ़ते बाजारों में […]

सितंबर में नए iPhone लॉन्च करने की तैयारी कर रही Apple के लिए भारत से बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी ने पहली बार देश में सालाना 10 अरब डॉलर यानी करीब ₹95,000 करोड़ की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. इससे साफ है कि भारत Apple के लिए तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल हो चुका है.

भारत में पिछले कुछ समय से महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग बढ़ी है. इसका सीधा फायदा Apple को मिला है. खास बात यह है कि भारत अब सिर्फ Apple के लिए एक बड़ा बाजार नहीं है, बल्कि कंपनी के लिए फोन बनाने का भी एक अहम केंद्र बन गया है. देश में Apple के लिए iPhone बनाने वाले 5 प्लांट काम कर रहे हैं.

पहली बार 10 अरब डॉलर के पार पहुंची सेल

की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2026 में खत्म हुए वित्त वर्ष में भारत में Apple की बिक्री 10 अरब डॉलर से ज्यादा रही. कंपनी ने पहली बार भारत में यह आंकड़ा पार किया है.

एक साल पहले भारत में Apple की बिक्री करीब 9 अरब डॉलर थी. यानी एक साल में कंपनी की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है और 202526 में यह 10 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गई. हालांकि, Apple ने अभी तक इस आंकड़े को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है.

iPhone की बिक्री सबसे बड़ी वजह

भारत में Apple की कुल बिक्री में का सबसे बड़ा योगदान है. देश में iPhone को लेकर लोगों की पसंद लगातार बढ़ रही है. इसके अलावा iPad और MacBook की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. Apple के प्रोडक्ट आमतौर पर दूसरी कंपनियों के मुकाबले महंगे होते हैं. इसके बावजूद कंपनी कई तरह के ऑफर देकर ग्राहकों को आकर्षित कर रही है. इनमें ट्रेडइन ऑफर, स्टूडेंट डिस्काउंट और बैंक कैशबैक शामिल हैं.इन ऑफर्स की वजह से ग्राहकों के लिए महंगे iPhone और दूसरे Apple डिवाइस खरीदना थोड़ा आसान हो जाता है.

भारत बन रहा Apple का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग सेंटर

Apple के लिए भारत की अहमियत सिर्फ बिक्री तक सीमित नहीं है. कंपनी यहां तेजी से अपना मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क भी बढ़ा रही है.रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 के बीच तक अमेरिका भेजे जाने वाले iPhone के उत्पादन में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया था. अब हर चार में से करीब एक iPhone भारत में बनाया जा रहा है.

इसके अलावा देश में Apple के करीब 40 छोटेबड़े सप्लायर भी हैं. कंपनी चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स की संख्या बढ़ा रही है.

भारत में बढ़ रहे Apple के स्टोर

Apple भारत में अपनी बिक्री बढ़ाने के साथसाथ रिटेल नेटवर्क भी मजबूत कर रही है. कंपनी के देश में अब 6 रिटेल स्टोर हो चुके हैं. इसके अलावा कई प्रीमियम रिसेलर्स के जरिए भी Apple के प्रोडक्ट ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं.

चीन जैसे बड़े बाजार में Apple को स्थानीय कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है. ऐसे में भारत कंपनी के लिए अमेरिका के बाहर तेजी से बढ़ने वाले अहम बाजारों में से एक बन रहा है.

महंगे होने की खबरों ने भी बढ़ाई बिक्री?

हाल के दिनों में कई Android कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाई हैं. नए फोन ज्यादा कीमत पर आ रहे हैं, जबकि पुराने मॉडल भी महंगे किए जा रहे हैं.Apple ने भी कुछ समय पहले कई MacBook और iPad मॉडल की कीमतों में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद ऐसी चर्चाएं शुरू हुईं कि मौजूदा iPhone 17 सीरीज की कीमतें भी बढ़ सकती हैं. साथ ही सितंबर में आने वाले iPhone 18 Pro मॉडल भी ज्यादा कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY