शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
SBI का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़​ | IPL 2027 से पहले हार्दिक पंड्या को मिली नई टीम, मुंबई इंडियंस छोड़ इस टीम की कप्तानी करते आएंगे नजर​ | क्या आम लोगों के लिए फ्री नहीं होगा UPI? निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

श्रीलंका दौरे पर अचानक बदला टीम इंडिया का कप्तान, शुभमन गिल की जगह ये खिलाड़ी बना नया कप्तान, BCCI ने बताई वजह​

Shubman Gill: भारतीय टीम को कुल दिनों के बाद श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करना है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम, श्रीलंका पहुंच चुकी है। इसी बीच टीम के कप्तान शुभमन गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने सामने आ रही है। दरअसल कोलंबो के NCC मैदान में भारतीय […]

Shubman Gill: भारतीय टीम को कुल दिनों के बाद श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करना है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम, श्रीलंका पहुंच चुकी है। इसी बीच टीम के कप्तान शुभमन गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने सामने आ रही है। दरअसल कोलंबो के NCC मैदान में भारतीय टीम श्रीलंका कि प्लेइंग 11 के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मुकाबले खेल रही है।

इसी बीच देखा गया कि कप्तान शुभमन गिल के बजाय उप कप्तान केएल राहुल टॉस के लिए मैदान में दिखाई दिए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि कप्तान शुभमन गिल टॉस करने के लिए मैदान में क्यों नहीं आए। तो आइए आपको भी इसके बारे में आपको भी कुछ खास जानकारी देते हैं और कप्तान गिल के बारे में भी जानकारी देते हैं।

Shubman Gill को लेकर BCCI को दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल को लेकर हाल ही में BCCI ने बयान देते हुए बताया कि बीते दिन गुरुवार को अभ्यास सेशन के दौरान गिल को दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में जोरदार चोट लग गई है। इस लिए गिल को उनकी चोट के कारण अभ्यास मैच के लिए मैदान पर न भेजने की सलाह दी गई थी।

यही कारण है कि उनके स्थान पर उप कप्तान केएल राहुल को टॉस के लिए भेजा गया था। इसी के साथ ही BCCI ने इस बारे में भी जानकारी दी की भारतीय टीम की मेडिकल टीम लगातार गिल की चोट पर नजर बनाए हुए है, कोशिश है कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

कैसा रहा अभ्यास मैच का हाल

श्रीलंका के कोलंबों में खेले जा रहे भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच अभ्यास मुकाबले की बात करें तो इस मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जिसके बाद गिल की गौरमौजूदगी में भारतीय टीम उप कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में गेंदबाजी करने के लिए मैदान में उतरी थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Shubman Gill को 2 बार लगी गहरी चोट

सूत्रों के मुताबिक भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को 6 अगस्त को अभ्यास के दैरान 2 बार चोट लगी थी। यह चोट पहले बल्लेबाजी करते हुए लगी।

यह गेंद शुभमन गिल के दाएं हाथ पर लगी थी, जिसके बाद मेडिकल स्टाफ ने पट्टी भी लगाई थी। इसके बाद शुभमन गिल को दूसरी चोट स्किप कैचिंग के दौरान उसी हाथ में लग गई थी। इस चोट के बाद गिल को अभ्यास से आराम करने के निर्देश दिए गए थे।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY