गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
उमाशंकर सिंह मुझे सगी बहन मानते थे, पार्टी के साथ कभी विश्वासघात नहीं किया… BSP विधायक को मायावती की श्रद्धांजलि​ | डांगावास कांड: 1500 रुपये में 23 बीघा जमीन गिरवी की कहानी, जिसमें हुईं 5 हत्याएं; CBI भी नहीं ढूंढ पाई कातिल, अब 40 आरोपी क्यों हुए बरी?​ | इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन! डेटा एनालिटिक्स से पकड़े जा रहे फर्जी डिडक्शन क्लेम, ऐसे खुल रही टैक्स फ्रॉड की पोल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘मुझे ड्रम में नहीं बंद होना, मुझे जीना…’, पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, 5 बच्चों की मां को किया विदा​

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश में संंत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेवरी गांव से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमप्रसंग से तंग आकर और उसकी खुशी की खातिर उसकी शादी प्रेमी के साथ करा दी.पति ने कहा कि पत्नी […]

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश में संंत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेवरी गांव से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमप्रसंग से तंग आकर और उसकी खुशी की खातिर उसकी शादी प्रेमी के साथ करा दी.पति ने कहा कि पत्नी को किसी और से प्यार हो गया है. उसको हमसे और बच्चों से लगाव नहीं रहा. इसलिए हमने पत्नी और उसके प्रेमी की मंदिर में शादी करा दी. इसी में मेरी भलाई है.

जानकारी के अनुसार, डेवरी गांव निवासी बुद्धिराम निषाद की शादी 21 साल पहले फूलमती के साथ प्रेम विवाह के रूप में हुई थी. दोनों के पांच बच्चे भी हैं. हालांकि, बीते कुछ समय से फूलमती का झुकाव गांव के ही अवधेश की तरफ हो गया था. करीब दो महीने पहले फूलमती अपने पांचों बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी अवधेश के साथ फरार हो गई थी.

पति ने पत्नी की कराई शादी

परिवार और स्थानीय लोगों के समझानेबुझाने के बाद जब महिला वापस लौटी, तो पति बुद्धिराम ने आपसी विवाद और रोजरोज की कलह को खत्म करने का अनोखा रास्ता निकाला. बुद्धिराम ने परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अशरफपुर स्थित शिव मंदिर में अपनी पत्नी फूलमती की शादी प्रेमी अवधेश से करा दी और हंसीखुशी उसे विदा भी कर दिया.

‘मुझे ड्रम में बंद नहीं होना’

इस अनोखी शादी की क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है. इस फैसले पर बुद्धिराम का कहना है कि मुझे ड्रम में पैक नहीं होना है, मुझे जीना है. 21 साल पहले हमने भी लव मैरिज की थी, लेकिन अब पत्नी को बच्चों और मेरा मोह छोड़कर किसी और से दिल्लगी हो गई थी. जब उसका मन मेरे साथ नहीं लग रहा था, तो उसकी खुशी में ही मेरी खुशी है. इसलिए मैंने खुद मंदिर में दोनों के हाथ पीले करा दिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY