गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश… यूपी से लेकर बंगाल तक अलर्ट, जानें पहाड़ों का मौसम​ | फिर दोहराई वही दहेज की कहानी… गुरुग्राम में विवाहिता की संदिग्ध मौत, एक दिन पहले पापा को सुनाई थी आपबीती, पति-सास-ननद पर FIR​ | UP: प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना मकान भरभराकर ढहा, सोते हुए परिवार पर गिरा मलबा, 6 की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा में गुटखा मांगने पर फौजी ने दुकानदार को मार दी गोली, पेट के हुई आर-पार​

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ी भनौता गांव में गुटखा मांगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. पड़ोसी फौजी ने गुस्से में आकर दुकानदार पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी. गोली दुकानदार के पेट के निचले हिस्से में लगी और आरपार निकल गई. घायल को तुरंत […]

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ी भनौता गांव में गुटखा मांगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. पड़ोसी फौजी ने गुस्से में आकर दुकानदार पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी. गोली दुकानदार के पेट के निचले हिस्से में लगी और आरपार निकल गई.

घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली.

जानकारी के मुताबिक, खेड़ी भनौता गांव निवासी उदय प्रताप अपनी दुकान पर मौजूद थे. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सुरेंद्र, जो फौजी बताया जा रहा है, दुकान पर पहुंचा और गुटखा मांगने लगा. किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते गालीगलौज और फिर विवाद में बदल गई.

इसी दौरान सुरेंद्र ने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और उदय प्रताप पर फायर कर दिया.

आरोपी फौजी गिरफ्तार

गोली लगते ही उदय प्रताप जमीन पर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली.

सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी भनौता गांव में गुटखा मांगने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ था. विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे दुकानदार घायल हो गया.

घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है. परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY