India Monsoon Update: इन दिनों देशभर में मॉनसून की सक्रियता देखने को मिल रही है, जिससे देश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में भारी बरसात हो रही है. राजधानी दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर भारत में इस हफ्ते की शुरुआत से ही बारिश हो रही है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से बुरा हाल है. केरल से लेकर असम तक बाढ़ की स्थिति है. असम और ओडिशा में बाढ़ ने हाल बेहाल कर रखा है. इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से आज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. आज भी देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

दिल्लीएनसीआर में इस हफ्ते की शुरुआत से ही मौसम सुहावना बना हुआ है. दिल्ली में आज सुबहसुबह बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह से रात तक दिल्ली में बिजली कड़कने, आंधीतूफान और हल्की से मध्य बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. दिल्ली में 11 अगस्त तक बारिश रह सकती है. आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
यूपी से लेकर झारखंड तक बारिश
मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है. आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर बारिश होगी. आज और कल प्रदेश के अलगअलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. बिहार में भी आज कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में आज से लेकर 8 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. झारखंड के उत्तरी और मध्य जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.
राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी भागों में मॉनसून का प्रभाव अधिक दिख सकता है. कई जिलों में गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में गरजचमक के साथ बारिश हो सकती है. पंजाब में होशियारपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हरियाणा में भी बारिश की संभावना है.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में सक्रिय रहेगा मॉनसून
असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई भागों में बरसात देखने को मिल सकती है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गरजचमक के साथ बारिश हो सकती है. समुद्री इलाकों में तेज हवाएं और ऊंची लहरें उठ सकती हैं.
पहाड़ी इलाकों का क्या रहेगा हाल?
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पिथौरागढ़ और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा, शिमला और हमीरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. जम्मूकश्मीर में जम्मू, श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, डोडा और किश्तवाड़ में बारिश देखने को मिल सकती है.