गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
ICC ने Lahore के Gaddafi Stadium की पिच से हटाया डिमेरिट अंक, PCB की अपील हुई स्वीकार​ | IND vs SL: 10 विकेट लेकर मानव सुथार ने मचाया कहर, श्रीलंका को 165 रन से हराकर भारत ने हासिल की बढ़त​ | Deportation Policy: अमेरिका में डिपोर्टेशन तेज, 15 दिन में 5,200 भारतीय भेजे गए वापस, कनाडा में 1,500 छात्रों पर संकट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लखनऊ में पौधरोपण: नीम-जामुन-महुआ सहित 5 हजार पौधे रोपे, विधान परिषद नेता अक्षय प्रताप सिंह बोले- हर पौधा बनेगा जीवन का आधार​

Lucknow Tree Plantation: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज 2 अगस्त रविवार को राजधानी लखनऊ के इटौंजा स्थित नीलांश वाटर पार्क में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत नीम, जामुन, महुआ समेत करीब 5000 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में विधान परिषद के नेता कुंवर अक्षय प्रताप […]

Lucknow Tree Plantation: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज 2 अगस्त रविवार को राजधानी लखनऊ के इटौंजा स्थित नीलांश वाटर पार्क में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत नीम, जामुन, महुआ समेत करीब 5000 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में विधान परिषद के नेता कुंवर अक्षय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य ध्रुव भारती बाबा, भाजपा नेता अशोक मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार सिंह और सूर्य प्रताप सिंह ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

औषधीय और फलदार पौधों को दी गई प्राथमिकता

 

 

अभियान के दौरान ऐसे पौधों का चयन किया गया जो पर्यावरण संरक्षण के साथसाथ जैव विविधता और स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हैं। इनमें नीम और जामुन जैसे औषधीय पौधों के अलावा महुआ और अन्य फलदार पौधे शामिल रहे।

पर्यावरण बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

इस अवसर पर कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि “वृक्ष केवल धरती की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन और स्वच्छ वातावरण का आधार हैं। ऐसे अभियान समाज को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

ये भी पढ़ें:  

स्थानीय लोगों ने भी निभाई अहम भूमिका

कार्यक्रम के आयोजक संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि नीलांश वाटर पार्क और आसपास के क्षेत्र को अधिक इकोफ्रेंडली बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसकी लोगों ने सराहना भी की।

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY