शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
क्या आम लोगों के लिए फ्री नहीं होगा UPI? निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान​ | इवान टोनी पर मारपीट का आरोप, इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर पर केस दर्ज​ | Sawan में Rudraksha Mala से जाप करते समय न करें ये बड़ी गलतियां, जानिए रुद्राक्ष माला के जप के नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नाइट ड्यूटी में छूटी पर्ची, सुबह मचा हड़कंप… अयोध्या मेडिकल कॉलेज के छात्र सरफराज ने लिखा था बम का फॉर्मूला, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट​

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित मेडिकल कॉलेज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पैरामेडिकल प्रथम वर्ष के एक छात्र के पास से बम बनाने के तरीके, उसके आकार और तीव्रता से संबंधित विवरण वाली एक संदिग्ध पर्ची बरामद हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत हरकत […]

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित मेडिकल कॉलेज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पैरामेडिकल प्रथम वर्ष के एक छात्र के पास से बम बनाने के तरीके, उसके आकार और तीव्रता से संबंधित विवरण वाली एक संदिग्ध पर्ची बरामद हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और संदिग्ध छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले का रहने वाला छात्र सरफराज अयोध्या मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन प्रथम वर्ष का छात्र है. रात के समय उसकी ड्यूटी लैब में लगी हुई थी. सुबह जब अन्य कर्मचारी और स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्हें लैब में एक संदिग्ध पर्ची मिली. पर्ची में लिखी बातें देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए और तुरंत कॉलेज प्रशासन को सूचित किया गया. जांच में पता चला कि रात में ड्यूटी सरफराज की थी और यह पर्ची उसी से गलती से छूट गई थी.

लैपटॉप की जांच में मिले संदिग्ध नोट्स

पर्ची बरामद होने के बाद पुलिस ने त्वरित जांच आगे बढ़ाई. पुलिस ने जब सरफराज के लैपटॉप और डिजिटल उपकरणों की जांच की, तो उसमें से भी कई संदिग्ध नोट्स और सामग्रियां बरामद हुईं. पर्ची और नोट्स में कथित रूप से बम बनाने के तरीके, उसके प्रभाव और तीव्रता से जुड़ी जानकारियां दर्ज थीं, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं.

गुप्त स्थान पर पूछताछ, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बेहद गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस ने आरोपी छात्र सरफराज को तुरंत अपनी कस्टडी में ले लिया है. सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस की विशेष टीमें उसे किसी गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पर्ची का मकसद क्या था और क्या उसका संबंध किसी संदिग्ध नेटवर्क से है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY